एलपीजी कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, मैसेज और लिंक से हो रहा फ्रॉड
Harrison Masih | Aug 03, 2026, 11:24 IST
एलपीजी कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी
नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। ठग रजिस्ट्रेशन, आधार सत्यापन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 50 से 100 रूपए लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- LPG कनेक्शन के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर ठगी हो रही है।
- 50-100 रुपए रजिस्ट्रेशन के बहाने वसूले जा रहे हैं।
- रायपुर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
- फर्जी लिंक से ऑनलाइन पेमेंट कराया जा रहा है।
- सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या एजेंसी से ही आवेदन करें।
यह मामला रायपुर से सामने आया है। गैस एजेंसियों तक लगातार ऐसे मामलों की जानकारी पहुंचने के बाद एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडेन एजेंसियों ने पंपलेट और अखबारों के जरिए लोगों को इस स्कीम से सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है।
इसी बीच जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा समेत खाद्य विभाग की टीम ने शहर के 10 से ज्यादा गैस गोदामों का निरीक्षण किया। सिलेंडर स्टॉक, डिलीवरी और एक्सपायरी की जांच की गई। अधिकारियों ने एजेंसियों को नियमों के अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जांच में स्टॉक में कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
डीडी नगर की कंचन दुबे के साथ हुई ठगी की कोशिश
समय रहते शक होने से वे बड़ी रकम गंवाने से बच गईं।
सुभाष नगर में ज्योति नाग के बेटे के साथ हुई घटना
इन दोनों मामलों से यह साफ हो गया कि ठग किस तरह से कदम-दर-कदम लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं।
कैसे भेजे जा रहे हैं फर्जी मैसेज
इसके बाद MyLPG.in से मिलते-जुलते फर्जी लिंक भेजकर आवेदन, दस्तावेज अपलोड करने और ऑनलाइन भुगतान करने को कहा जाता है।
झांसे में लेने का पूरा तरीका
इसके बाद पहले 50 या 100 रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगे जाते हैं। फिर आधार सत्यापन या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर दोबारा भुगतान कराया जाता है। शक न हो, इसलिए ठग लोगों से छोटी-छोटी रकम ही मांगते हैं। पैसा जमा होते ही कोई जवाब नहीं मिलता।
ऐसे करें साइबर ठगी से बचाव
रजिस्ट्रेशन या आधार सत्यापन के नाम पर मांगे गए पैसे ऑनलाइन जमा न करें। नए गैस कनेक्शन की जानकारी हमेशा अधिकृत एजेंसी से ही लें। OTP, बैंक डिटेल या आधार की जानकारी किसी से साझा न करें। ठगी होने पर तुरंत cybercrime.gov.in या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
अधिकारी की सलाह
FAQ
- गैस कनेक्शन के नाम पर ठगी कैसे हो रही है?
साइबर ठग इंडेन, एचपी और भारत गैस के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर नए कनेक्शन के लिए आवेदन कराते हैं। पहले 50 से 100 रुपए रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिए जाते हैं और फिर आधार सत्यापन के नाम पर दोबारा भुगतान कराया जाता है। - LPG साइबर ठगी होने पर शिकायत कहां करें?
अगर किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या सरकारी वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। - फर्जी LPG कनेक्शन मैसेज की पहचान कैसे करें?
अगर मैसेज में अनजान लिंक, जल्दी पैसे जमा करने का दबाव या निजी जानकारी मांगने की बात हो, तो सावधान रहें। गैस कनेक्शन के लिए हमेशा अधिकृत वेबसाइट, ऐप या गैस एजेंसी से ही जानकारी लें।
ये खबरें भी पढ़ें...
SEBI का नाम लेकर साइबर ठगी, फर्जी ऐप से लगाया 27 लाख का चूना
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाले 26 गिरफ्तार
एमपी में तमिलनाडु के सीएम विजय थलपति के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel