रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा

Harrison Masih | Mar 27, 2026, 12:15 IST
Share
raipur-ipl-match-2026-rcb-matches-mi-kkr-schedule-virat-rohit
raipur-ipl-match-2026-rcb-matches-mi-kkr-schedule-virat-rohit

रायपुर में 10 साल बाद IPL का रोमांच लौट रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने दो घरेलू मुकाबले खेलेगी। 10 मई को मुंबई इंडियंस और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच होंगे।

IPL in Raipur: रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने दो घरेलू मुकाबले छत्तीसगढ़ की राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। ये मुकाबले 10 मई और 13 मई 2026 को खेले जाएंगे, जिसमें पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ और दूसरा कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा।

IPL 2026 का दूसरा चरण घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्रुप स्टेज के बचे हुए 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच खेले जाएंगे। रायपुर के फैंस को इस बार कई बड़े सितारों को लाइव देखने का मौका मिलेगा, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल हैं।

स्टेडियम में बढ़ेंगी VIP सुविधाएं

मैचों को देखते हुए स्टेडियम में दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। गोल्ड और प्लैटिनम सीटों को अपग्रेड किया जाएगा, VIP और प्रीमियम सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी, दर्शकों की सुविधा और आराम पर विशेष ध्यान रखा जाएगा

हालांकि स्टेडियम की क्षमता सीमित है, फिर भी अतिरिक्त VIP सीटों की व्यवस्था की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक प्रीमियम अनुभव ले सकें।

Raipur IPL Match
Raipur IPL Match

सुरक्षा पर खास फोकस

इस बार सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रहने वाली है। पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ जैसी घटना से सबक लेते हुए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। स्टार खिलाड़ियों की कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं, आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार सिस्टम भी उपलब्ध है।

खासतौर पर विराट कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

रायपुर को मैच मिलने की बड़ी वजह

RCB द्वारा रायपुर में मैच खेलने के पीछे एक दिलचस्प कारण भी है। IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम पर अनिश्चितता थी। RCB ने छत्तीसगढ़ सरकार और क्रिकेट संघ से पहले ही 2 मैच का वादा किया था, बाद में स्टेडियम को मंजूरी मिल गई, लेकिन RCB ने अपना वादा निभाया। RCB के CEO ने साफ कहा कि कमिटमेंट निभाना जरूरी है ताकि फैंस में भ्रम न फैले।

देखें IPL 2026 का पूरा शेड्यूल-

10 साल बाद IPL की वापसी

रायपुर में आखिरी बार IPL मैच 2016 में खेले गए थे, जब दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने यहां अपने होम मैच खेले थे। तब से फैंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की वापसी का इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हो रहा है।

शाहरुख खान के आने की भी चर्चा

KKR के मैच के चलते टीम के ओनर शाहरुख खान के रायपुर आने की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

फैंस के लिए खास मौका

इन मुकाबलों के जरिए रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को एक ही मंच पर कई बड़े सितारों को देखने का मौका मिलेगा। लंबे इंतजार के बाद IPL का यह रोमांच शहर में एक बड़े उत्सव जैसा माहौल बनाने वाला है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Raipur IPL: 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल, कोहली, धोनी और रोहित दिखेंगे एक ही मैदान पर!

IPL 2026 में एमपी के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, पहली बार 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका

IPL 2026 की टीमों के कप्तानों की लिस्ट, जानें किसके हाथ में किस टीम की कमान

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां? चेक करें पूरा शेड्यूल

Tags:
  • शाहरुख खान
  • kkr
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • rcb
  • MI
  • आईपीएल 2026
  • रायपुर में आईपीएल
  • Raipur IPL Match
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा