पढ़ाई के बीच गैस की टेंशन खत्म; रायपुर प्रशासन छात्रों को देगा 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर

Aishwarya Dwivedi | Published:
Share
raipur-lpg-gas-cylinder-students
raipur-lpg-gas-cylinder-students

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रशासन ने छात्रों को पांच किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। गैस वितरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में छात्रों के लिए पांच किलो गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • गैस सिलेंडर वितरण आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र पर आधारित होगा।
  • शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की लिमिट तय की गई है।
  • गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • पर्याप्त गैस स्टॉक उपलब्ध है, उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेंडर मिलेगा।

NEWS IN DETAIL

एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति के संकट के बीच, जिले के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन ने जिले में निवासरत छात्रों के लिए पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने एक समीक्षा बैठक की।

वितरण व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर कलेक्टर राठौर ने कहा कि यह पांच किलो सिलेंडर गैस एजेंसी द्वारा विद्यार्थियों को दिया जायेगा। जिसे आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के आधार पर दिया जाएगा।

वितरण ना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

इसके अलावा, प्रशासन ने गैस वितरण की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यदि किसी ने वितरण में अवरोध उत्पन्न किया या डिलिवरी मैन से दुर्व्यवहार किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर मिलेगा 25 दिन में

बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा और जिले के खाद्य निरीक्षक समेत एलपीजी वितरक भी उपस्थित थे। ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि ने जानकारी दी, कि शहरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर की लिमिट 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन रखी गई है। जिसके बाद अगली बुकिंग की जा सकेगी।

उपभोक्ताओं से की अपील

विकास मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष, इंडेन डीलर्स एसोसिएशन ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पैनिक न करें, क्योंकि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता नियमानुसार सिलेंडर प्राप्त करेंगे और किसी भी प्रकार के व्यवधान से बचने की अपील की।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर प्रशासन ने एलपीजी गैस सिलेंडर संकट के बीच छात्रों के लिए राहत का कदम उठाया है। अब विद्यार्थी पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र पर प्राप्त कर सकेंगे। गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

LPG Price Hike: 195 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, नई कीमत 2 हजार पार

राजस्थान को मिली गैस सिलेंडर में राहत, केंद्र सरकार ने 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी आवंटन की मंजूरी दी

राजस्थान में अब 45 नहीं 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, ग्रामीण इलाकों को भी दी राहत

मध्य प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट को बड़ी राहत: 9% कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई का आदेश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आधार कार्ड
  • एलपीजी गैस सिलेंडर
  • गैस एजेंसी
  • राजधानी रायपुर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर