रायपुर में PSC छात्र पर चाकू से हमला, मोबाइल लूटा
Umeshwari Baghel | Updated:
PSC छात्र पर चाकू से हमला
रायपुर में PSC की तैयारी कर रहे छात्र से चाकू की नोक पर मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने छात्र की जांघ पर हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
समझें क्या है पूरा ममला
सूरज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और नियमित रूप से पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जाते हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपनी स्कूटी से अमलीडीह से मोतीबाग स्थित तक्षशिला लाइब्रेरी जा रहे थे। इसी दौरान बूढ़ीमाता मंदिर चौक के पास एक युवक ने उनकी स्कूटी के सामने आकर रास्ता रोक लिया।
गाली-गलौज के बाद चाकू दिखाकर मांगा मोबाइल
आरोप है कि आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से सूरज की जांघ पर चोट आई। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती उनका मोबाइल छीनकर मौके से भाग गया। घटना के बाद घायल छात्र ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
भागते समय आरोपी ने दी धमकी
आरोपी की इस धमकी के बाद छात्र और उसके परिवार में डर का माहौल है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने में लगी है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जांच टीम फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
देर रात पढ़ाई करने वाले छात्रों की सुरक्षा पर सवाल
छात्रों का कहना है कि पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
IMP FACTS
स्थान: बूढ़ीमाता मंदिर चौक, रायपुर
थाना: सिविल लाइन थाना
पीड़ित: सूरज सिंह धुर्वे
पीड़ित की स्थिति: PSC सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं
घटना का समय: 14 जुलाई की रात करीब 11:10 बजे
आरोप: आरोपी ने रास्ता रोककर मोबाइल मांगा
हमला: विरोध करने पर जांघ पर चाकू मारा
लूटी गई वस्तु: मोबाइल फोन
आरोपी का नाम: विशाल नेताम (पीड़ित के अनुसार)
पुलिस कार्रवाई: केस दर्ज, CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है।
FAQ
- रायपुर में PSC छात्र के साथ क्या घटना हुई?
रायपुर में PSC की तैयारी कर रहे छात्र से चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने की घटना हुई। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। - आरोपी ने छात्र पर हमला क्यों किया?
छात्र ने मोबाइल देने से इनकार किया था। इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसकी जांघ पर हमला कर मोबाइल छीन लिया। - पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
यह खबरें भी पढ़े...
गीता भवन बन सकते हैं सनातन की लाइब्रेरी, प्रदेश में 3322 श्रीकृष्ण मंदिर, श्रीकृष्ण पाथेय योजना सर्वे में खुलासा
छात्रा की जान लेने वाली मंत्री के ओएसडी की पत्नी पर नहीं बना हिट एंड रन का केस, सीसीटीवी फुटेज और पीएम रिपोर्ट लेने दर दर भटक रहे बच्ची के माता पिता
स्कूल के अंदर चाकूबाजी, छात्र पर जानलेवा हमला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रही घटनाएं
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
By VINAY VERMA
ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस
By Sandeep Kumar
राजस्थान में पंचायत चुनाव का अगला चरण, जिला प्रमुख और प्रधान चुनने का पूरा कार्यक्रम
By Jyoti Mahender Bhardwaj
मंत्री उदय प्रताप सिंह के आदेश पर जूनियर को बनाया BEO, हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द कर सीनियर को लौटाई जिम्मेदारी
By Neel Tiwari
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका दबदबा? भाजपा-कांग्रेस की जिलेवार स्थिति और आंकड़े
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड 2 दिन बढ़ी: बंद होटल वेलकम श्री के कमरों में शराब की बोतलें व कंडोम-सिगरेट के पैकेट मिले
By Umeshwari Baghel
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
By Ashish Bhardwaj