रायपुर रहेजा प्रोजेक्ट : 8 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा दफन हुआ मजदूर की मौत , 3 मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया!
Umeshwari Baghel | Apr 05, 2026, 23:22 IST
raipur-raheja-project-worker-death-khamhardih-news
रायपुर में रहेजा प्रोजेक्ट निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया जिसमें शटरिंग का काम कर रहे मजदूर गुड्डू रवि की मौत हो गई। 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर मलबा उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी जान चली गई।
Raipur। रायपुर रहेजा प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर देर शाम एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गुड्डू रवि नामक कारपेंटर शटरिंग का काम कर रहा था और अचानक मिट्टी का मलबा उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का हैं।
गुड्डू रवि देर शाम को शटरिंग का काम करने के लिए 8 फीट गहरे गड्ढे में उतरा था। उसी समय एक अन्य साथी पानी पीने के लिए गया और जब वह वापस आया, तो उसने देखा कि मलबा गुड्डू पर गिर चुका था। साथी मजदूरों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मृतक का परिवार
गुड्डू रवि के भाई पुलेंदर कुमार ने बताया कि वह एक महीने पहले ही काम करने के लिए रायपुर आया था। शनिवार को उसकी उससे फोन पर बात हुई थी। जब उसे हादसे के बारे में बताया गया, तो वह रायपुर पहुंचा, परिवार ने आरोप लगाया हैं कि अस्पताल में सही समय पर इलाज नहीं दिया गया।
पुलिस ने घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। खम्हारडीह थाना प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने कहा कि जैसे ही पीएम रिपोर्ट आएगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुड्डू रवि की तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक पांच साल की, दूसरी तीन साल की और तीसरी नौ महीने की है। उसकी पत्नी माया देवी हादसे के बाद शॉक में है और परिवार ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
मृतक का नाम : गुड्डू रवि 32 साल जो शटरिंग का काम कर रहा था, 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई।
हादसे का कारण : गुड्डू पर मिट्टी का मलबा गिरने के कारण उसकी मौत हुई। साथी मजदूरों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थीं।
मृतक का परिवार : गुड्डू रवि के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उसे सही समय पर इलाज नहीं दिया गया, और वो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई : पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के परिवार की स्थिति : गुड्डू रवि की तीन बेटियां हैं और उसकी पत्नी माया देवी हादसे के बाद शॉक में है।
Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में विरोध करना पड़ेगा महंगा, कितनी हुई फीस ?
राजधानी रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई
सिंगरौली में अडाणी पावर प्लांट में भारी बवाल, मजदूर की मौत पर आगजनी और तोड़फोड़
केमिकल कारखाने में लगी भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जल गए, जानें पूरा मामला
8 फीट गहरे गड्ढे में हुआ हादसा
मृतक का परिवार रायपुर पहुंचा
बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई
मृतक के परिवार में मचा हड़कंप
IMP FACTS
हादसे का कारण : गुड्डू पर मिट्टी का मलबा गिरने के कारण उसकी मौत हुई। साथी मजदूरों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थीं।
मृतक का परिवार : गुड्डू रवि के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उसे सही समय पर इलाज नहीं दिया गया, और वो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई : पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के परिवार की स्थिति : गुड्डू रवि की तीन बेटियां हैं और उसकी पत्नी माया देवी हादसे के बाद शॉक में है।
Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में विरोध करना पड़ेगा महंगा, कितनी हुई फीस ?
राजधानी रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई
सिंगरौली में अडाणी पावर प्लांट में भारी बवाल, मजदूर की मौत पर आगजनी और तोड़फोड़
केमिकल कारखाने में लगी भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जल गए, जानें पूरा मामला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari