रायपुर डकैती कांड की लीडर महिला,8 आरोपी महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ से पकड़े
Marut raj | Feb 13, 2025, 12:56 IST
Raipur robbery case female master mind the sootr
Raipur robbery case female master mind : रायपुर में 11 फरवरी 2025 को दिन दहाड़े हुई 60 लाख की डकैती केस के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। इस डकैती की वारदात को महिला लीड कर रही थी।
Raipur robbery case female master mind : रायपुर में 11 फरवरी 2025 को दिन दहाड़े हुई 60 लाख की डकैती केस के आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस डकैती की वारदात को कार से सबसे आखिरी में निकली महिला लीड कर रही थी। पीड़ित बुजुर्गों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि जब महिला घर के भीतर घुसी तो वह पुरुष डकैतों को निर्देश देने लगी। उसके इशारों पर ही अन्य आरोपी एक्शन ले रहे थे। वहीं, अपुष्ट सूत्रों के अनुसार डकैती मामले में 8-10 आरोपी पकडे जाने की खबर है। इन्हें नागपुर, भिलाई और रायपुर में पकड़ा गया है।
रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई थी। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे।
ये खबर भी पढ़ें.... BJP नेता ने मुस्लिम वोटरों को दी धमकी, कहा - घर बचाना है तो वाेट....
कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन हैं। सभी साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।
ये खबर भी पढ़ें.... 'अप्राकृतिक सेक्स' पर भड़की BJP नेता, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डकैतों ने भागने के लिए गांव के रास्ते को चुना है। आशंका है कि वह अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे हैं, जिससे वह सीसीटीवी और आईटीएमस कैमरे की जद में कम से कम आ सकें। इस तरफ का ज्यादातर एरिया कृषि भूमि का है। पुलिस को चकमा देने डकैतों ने रास्ते में गाड़ी भी चेंज किया है। पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी।
ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
ये खबर भी पढ़ें.... BJP नेता ने मुस्लिम वोटरों को दी धमकी, कहा - घर बचाना है तो वाेट....
कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन हैं। सभी साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।
ये खबर भी पढ़ें.... 'अप्राकृतिक सेक्स' पर भड़की BJP नेता, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
प्रॉपर्टी विवाद आ रहा सामने
ये खबर भी पढ़ें... 26 फरवरी तक शराब दुकानें बंद रहेंगी , छत्तीसगढ़ शासन का आदेश
FAQ
- 11 फरवरी 2025 को रायपुर में हुई डकैती के आरोपियों की पहचान क्या है ?
रायपुर में 11 फरवरी 2025 को हुई डकैती के आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि इस डकैती को एक महिला ने लीड किया था, जो कार से आखिरी में निकली थी। - डकैती की वारदात में आरोपियों ने किस तरह से पीड़ितों को डराया और बंधक बनाया ?
डकैती के आरोपियों ने कमांडो ड्रेस पहनकर घर में प्रवेश किया और बुजुर्गों को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। फिर उन्होंने नकली इंजेक्शन लगा कर पीड़ितों को डराया और धमकी दी कि अगर उन्होंने हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। - डकैती के मामले में प्रॉपर्टी विवाद का क्या संबंध सामने आया है ?
डकैती के मामले में यह सामने आया है कि पीड़ित वेल्लू परिवार में प्रॉपर्टी विवाद था। परिवार के आठ भाई-बहन थे, और जिनमें से कुछ को नाराजगी थी। इस जमीन को परिवार के कुछ सदस्यों ने बेचा था, जिससे विवाद बढ़ गया था।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari