रायपुर में साउथ अफ्रीकी छात्र की मौत से मचा हड़कंप.. जांच में जुटा प्रशासन
Harrison Masih | Sept 23, 2025, 18:33 IST
raipur-south-african-student-mystery-death the sootr
रायपुर में पढ़ाई के लिए आए 22 वर्षीय साउथ अफ्रीकी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। इलाज, मानसिक स्वास्थ्य और एंबेसी की दखल के बीच अब पुलिस जांच मौत की असली वजह तलाश रही है।
South African student died Raipur: राजधानी रायपुर में एक साउथ अफ्रीकी छात्र की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। 22 वर्षीय सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले मुंबई से रायपुर एक निजी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने आया था। वह मानसिक रोग से पीड़ित था और दवाइयां ले रहा था। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर उसका बैग चोरी हो जाने के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। बैग में उसकी सभी दवाइयाँ रखी थीं, जिनकी कमी से उसका व्यवहार असामान्य हो गया। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें वह अजीबोगरीब हरकतें करता दिखाई दिया।
ये खबर भी पढ़ें... दो प्रेमियों के बीच फंसी 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
जानकारी के मुताबिक, निकमबुले को 19 सितंबर को अंबेडकर अस्पताल रायपुर (Ambedkar Hospital Raipur) में भर्ती कराया गया था। साउथ अफ्रीकन एंबेसी के हस्तक्षेप पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत एंबेसी को सूचना दी।
![screenshot-2025-09-23-165744_1758626895]()
ये खबर भी पढ़ें... हेयर स्टाइल पर कमेंट किया तो नाबालिग ने 9वीं के छात्र को मारे चाकू,मौत
निकमबुले के परिजन लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। इस पर साउथ अफ्रीकन एंबेसी (African Embassy) ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से हस्तक्षेप कर उसे अस्पताल ले जाने को कहा। इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में वीभत्स हत्याकांड: थाने में धमकी दी और सड़क पर बाप-बेटे को कार से रौंद डाला, मूंगफली खाने पर हुआ था विवाद
देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी मौत स्वाभाविक कारणों से हुई या किसी लापरवाही से। शव को सुरक्षित रखवाया गया है और आगे की प्रक्रिया एंबेसी के निर्देश पर की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड: मुख्य आरोपी की जमानत याचिका खारिज,जानिए कोर्ट ने क्या कहा
यह घटना अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियों में है, क्योंकि इसमें एक विदेशी नागरिक की मौत शामिल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। अधिकारी मानते हैं कि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से ही इस रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... दो प्रेमियों के बीच फंसी 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
अस्पताल में भर्ती और मौत
screenshot-2025-09-23-165744_1758626895
ये खबर भी पढ़ें... हेयर स्टाइल पर कमेंट किया तो नाबालिग ने 9वीं के छात्र को मारे चाकू,मौत
एंबेसी और परिजनों की चिंता
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में वीभत्स हत्याकांड: थाने में धमकी दी और सड़क पर बाप-बेटे को कार से रौंद डाला, मूंगफली खाने पर हुआ था विवाद
पुलिस जांच शुरू
रायपुर में साउथ अफ्रीकी छात्र की मौत: ऐसे समझें पूरा मामला
|
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari