पेट्रोल, डीजल और एलपीजी में नहीं होगी कमी, सप्लाई को लेकर सीएम साय ने की हाईलेवल मीटिंग

Arun Tiwari | Mar 28, 2026, 16:47 IST
Share
raipur‑petrol‑diesel‑lpg‑supply‑alert‑cg‑government
raipur‑petrol‑diesel‑lpg‑supply‑alert‑cg‑government

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई और जमाखोरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने पीएम के साथ बैठक के बाद सभी आला अधिकारियों, कमिश्नरों और कलेक्टरों के साथ मीटिंग की।

Raipur. पेट्रोल,डीजल और एलपीजी की सप्लाई और जमाखोरी को लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। पीएम के साथ बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाईलेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई को लेकर निर्देश दिए गए।

साथ ही जमाखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। सीएम ने सीएम हाउस में सभी आला अधिकारियों के साथ कमिश्नरों और कलेक्टरों को भी साफ कहा कि लोगों को किसी भी तरह एलपीजी की कमी नहीं आनी चाहिए।

सीएम ने एक्स पर लिखा :

पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के मद्देनजर निवास कार्यालय में प्रदेश के उच्च अधिकारियों, कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। छत्तीसगढ़ में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

आपूर्ति पूरी तरह सुचारु एवं सामान्य है और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारियों को रसोई गैस व पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक एवं सप्लाई की सतत मॉनिटरिंग और जमाखोरी व मुनाफाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के प्रत्येक नागरिक तक समय पर सेवाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

एलपीजी पर शुरु हुई सियासत :

एलपीजी पर अब सियासत भी शुरु हो गई है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आम लोगों की परेशानी खुलकर सामने आ रही है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों से लगातार वीडियो, फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इन पोस्ट में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर और घंटों इंतजार करते लोग नजर आ रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूछा था कि क्या लोगों को गैस सिलेंडर मिल रहा है। इस पर कई लोगों ने जवाब दिया कि उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल रहा है।

इसके बाद बीजेपी छत्तीसगढ़ ने उनके पोस्ट को शेयर करते हुए तंज कसा कि वे भ्रम फैलाने निकले थे लेकिन जनता ने सच्चाई बता दी। इस पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऐसे लोगों के कमेंट दिखाए गए, जो सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत कर रहे थे। इस तरह गैस सिलेंडर का मुद्दा अब सियासी बहस का हिस्सा बन चुका है।

आमजनों की सुविधा के लिए बनाया गया है राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम:1800-233-3663 पर कॉल कर ले सकते है सही जानकारी

सोशल मीडिया पर चिकचिक :

वहीं, भिलाई और दुर्ग से भी कई पोस्ट सामने आए हैं, जहां लोगों ने बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत (Gas cylinder shortage) की है। कुछ यूजर्स ने गैस एजेंसियों के बाहर की भीड़ की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि गैस बुकिंग किए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई और एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर एआई वीडियो का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से गैस सिलेंडर संकट को लेकर एआई जनरेटेड वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं, बिलासपुर से वायरल हो रही रील्स और मीम्स में इस समस्या को मजाकिया अंदाज में भी दिखाया जा रहा है।

कुछ मीम्स में गैस सिलेंडर को सोने जितना कीमती बताया जा रहा है, तो कुछ में लोग इंडक्शन या लकड़ी के चूल्हे को विकल्प के रूप में दिखा रहे हैं। एक वायरल मीम में लिखा है कि आजकल घर में गैस सिलेंडर आ जाए तो त्योहार जैसा माहौल बन जाता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में LPG की किल्लत; होटलों में 10% सरचार्ज, चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हुए लोग

गैस सिलेंडर को लेकर सरकार के मैसेज नही आ रहे काम, सिलेंडर के लिए सड़क पर शोर, सर्वर क्रैश

सीएम साय की पत्नी के मन में उठे सवाल, पति पत्नी अच्छा काम कर रहे तो आलोचना क्यों

CG News: छत्तीसगढ़ में LPG सिलेंडर का संकट, एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, 450 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • भूपेश बघेल
  • CG News
  • सीएम साय
  • Gas cylinder shortage
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग