राजनांदगांव गोलीकांड: टीआई सस्पेंड, आरोपी से बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल
Harrison Masih | Published:
Rajnandgaon firing incident TI suspended audio of conversation viral chattisgarh the sootr
राजनांदगांव में मोहड़ रेत घाट पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जेसीबी और हाईवा के मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है।
राजनांदगांव में मोहड़ रेत घाट पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जेसीबी और हाईवा के मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि चीनू ने अपनी जेसीबी और हाईवा गाड़ियां यह जानते हुए भी तस्करों को किराए पर दीं कि उनका इस्तेमाल अवैध रेत खनन में होगा।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इस पूरे मामले में सोमनी थाने के प्रभारी सत्यनारायण देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में वे चीनू महाराज को बचाने की बात करते सुने जा रहे हैं। ऑडियो में थानेदार, नुकसान भरपाई और केस से निकलवाने के लिए सेटिंग की बात कर रहे हैं।
एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं पूर्व पार्षद संजय रजक, जेसीबी चालक भगवती निषाद, चीनू महाराज (अभिनव तिवारी)।पुलिस के अनुसार, अतुल तोमर समेत कई अन्य आरोपी घटना के बाद फरार हैं। आरोप है कि भिंड-मुरैना क्षेत्र से 8 लोग गाड़ियों में सवार होकर मोहड़ घाट पहुंचे और गोलीकांड को अंजाम देने के बाद भाग गए।
ये खबर भी पढ़ें... पार्षद के संरक्षण में चल रहा था अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
14 जून को मोहड़ रेत घाट में अवैध खनन को रोकने पर मारपीट और लगभग 6 राउंड फायरिंग की गई थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर खदान में लगी जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ भी की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।
संयोजक: डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू
सदस्य: खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष भागवत साहू, शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा
इस टीम को मौके पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत, पीड़ितों से मुलाकात, और रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन मामले में सामने आया मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे का नाम, जानें पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है ताकि थानेदार की भूमिका स्पष्ट हो सके।
यह मामला न केवल रेत तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करता है, बल्कि पुलिस-प्रशासन में संभावित मिलीभगत और भ्रष्टाचार की भी पोल खोलता है। स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई गई है।
ये खबर भी पढ़ें... संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग
राजनांदगांव गोलीकांड | टीआई सस्पेंड | छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन | TI suspended | illegal sand mining | rajnandgaon
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, लगाया करोड़ों का जुर्माना
थानेदार सस्पेंड, ऑडियो वायरल
अब तक तीन गिरफ्तारी, अन्य आरोपी फरार
ये खबर भी पढ़ें... पार्षद के संरक्षण में चल रहा था अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
क्या है मामला?
कांग्रेस ने बनाई जांच समिति
संयोजक: डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू
सदस्य: खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष भागवत साहू, शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा
इस टीम को मौके पर जाकर ग्रामीणों से बातचीत, पीड़ितों से मुलाकात, और रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन मामले में सामने आया मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के बेटे का नाम, जानें पूरा मामला
आगे की कार्रवाई
यह मामला न केवल रेत तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करता है, बल्कि पुलिस-प्रशासन में संभावित मिलीभगत और भ्रष्टाचार की भी पोल खोलता है। स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई गई है।
ये खबर भी पढ़ें... संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग
राजनांदगांव गोलीकांड | टीआई सस्पेंड | छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन | TI suspended | illegal sand mining | rajnandgaon
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha