रमन सरकार कार्यकाल के भरोसेमंद IAS...अब CM साय की टीम में शामिल
Kanak Durga Jha | Dec 24, 2024, 19:26 IST
Raman governments trusted IAS now included CM vishnu deo Sai team
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को मजबूत बनाने के लिए डेपुटेशन से लौटे दो अनुभवी अधिकारी सुबोध सिंह और मुकेश बंसल को अपनी टीम में शामिल किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी नई कोर टीम तैयार कर ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को मजबूत बनाने के लिए डेपुटेशन से लौटे दो अनुभवी अधिकारी सुबोध सिंह और मुकेश बंसल को अपनी टीम में शामिल किया है। इस तरह मुकेश बंसल के आने के बाद पी दयानंद, राहुल भगत और बसव राजू को मिलाकर 4 अफसर सीएम सेक्रेटरी के पद पर हैं। जबकि सुबोध सिंह प्रमुख सचिव बनाए गए हैं।
अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन
सुबोध सिंह और मुकेश बंसल रमन कार्यकाल में भी सीएम सचिवालय में पदस्थ थे। साल 2009 में मुख्यमंत्री रहते हुए रमन सिंह ने सुबोध सिंह को अपने सचिवालय में सचिव के तौर पर पदस्थ किया। जबकि मुकेश बंसल 2017 से 2018 तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे। आखिर इन दोनों अफसरों को साय की कोर टीम में शामिल किए जाने के क्या मायने हैं।
साय सरकार बनने के बाद प्रमुख सचिव लेवल पर एक अधिकारी की नियुक्ति होनी थी। ये चेहरा सरकार बनने की शुरुआत से ही खोजा जा रहा था। क्योंकि सूबे में सीएम सचिवालय में काम करने वाले अनुभवी अफसरों की कमी थी। इसलिए कई महत्वपूर्ण फाइलों को निपटाने में वक्त भी लग रहा था।
Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट
सुबोध सिंह पहले भी सीएम सचिवालय संभाल चुके हैं। रमन सरकार के कई मुख्य काम सुबोध सिंह के हिस्से में थे। इसलिए उनसे बेहतर चेहरा बतौर पीएस (पर्सनल सेक्रेटरी) कोई दूसरा नहीं था। इसी तरह मुकेश बंसल भी अनुभवी चेहरा हैं। तेज गति से काम करने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। 2017 से 2018 तक तत्कालीन रमन सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी निभाई है।
करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app
अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन
सुबोध सिंह और मुकेश बंसल रमन कार्यकाल में भी सीएम सचिवालय में पदस्थ थे। साल 2009 में मुख्यमंत्री रहते हुए रमन सिंह ने सुबोध सिंह को अपने सचिवालय में सचिव के तौर पर पदस्थ किया। जबकि मुकेश बंसल 2017 से 2018 तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रहे। आखिर इन दोनों अफसरों को साय की कोर टीम में शामिल किए जाने के क्या मायने हैं।
सीएम सचिवालय में दोनों अफसरों के शामिल होने के मायने
Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट
सुबोध सिंह पहले भी सीएम सचिवालय संभाल चुके हैं। रमन सरकार के कई मुख्य काम सुबोध सिंह के हिस्से में थे। इसलिए उनसे बेहतर चेहरा बतौर पीएस (पर्सनल सेक्रेटरी) कोई दूसरा नहीं था। इसी तरह मुकेश बंसल भी अनुभवी चेहरा हैं। तेज गति से काम करने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। 2017 से 2018 तक तत्कालीन रमन सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी निभाई है।
करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app
FAQ
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कोर टीम में किन दो अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया है?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी कोर टीम में सुबोध सिंह और मुकेश बंसल को शामिल किया है। सुबोध सिंह को प्रमुख सचिव और मुकेश बंसल को सीएम सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। - सुबोध सिंह और मुकेश बंसल का अनुभव मुख्यमंत्री सचिवालय में कैसा रहा है?
सुबोध सिंह ने रमन सरकार के दौरान 2009 में सीएम सचिवालय में सचिव के रूप में कार्य किया था और कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला था। मुकेश बंसल ने 2017 से 2018 तक रमन सरकार में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। दोनों अधिकारियों को तेज गति से काम करने वाले और अनुभवी माना जाता है। - साय सरकार में सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति के क्या मायने हैं?
साय सरकार में अनुभवी अधिकारियों की कमी थी, जिससे महत्वपूर्ण फाइलों को निपटाने में देरी हो रही थी। सुबोध सिंह और मुकेश बंसल की नियुक्ति से सीएम सचिवालय को मजबूती मिलेगी, क्योंकि दोनों अधिकारी रमन सरकार के दौरान अनुभवी और कुशल प्रशासनिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari