दुर्ग में बच्ची से रेप और हत्याकांड मामले का खुलासा, सगा चाचा निकला आरोपी

Sandeep Kumar | Apr 07, 2025, 21:20 IST
Share
Rape murder case
Rape murder case

दुर्ग में रामनवमी के दिन 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस सगे चाचा को गिरफ्तार किया है। ASP दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी।

दुर्ग में 6 साल की बच्ची कन्या का भोज करने अपनी दादी के घर गई थी। दरअसल बच्ची की दादी और बुआ मंदिर गए थे। इस दौरान, बच्ची का 24 वर्षीय चाचा उसे अकेला पाकर रेप किया और फिर हत्या कर दी। आरोपी चाचा ने मामले को गुमराह करने के लिए पड़ोस में खड़ी एक कार में बच्ची के शव को रख दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने कार के मालिक सहित तीन लोगों को हिरासत मे लिया था। लेकिन पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पाया की आरोपी बच्ची का सगा चाचा है।

सगा चाचा निकला आरोपी

इस घटना के बाद पूरे दुर्ग में लोग दहल गए, लोगों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। बच्ची के परिजनों ने उसके शव के साथ थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान इस केस में तीन लोगों को हिरासत में लिया था। दिन भर उनसे पूछताछ चलती रही। उसके बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस केस में दुर्ग पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका सगा चाचा है। प्रेस कांफ्रेंस में ASP दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप सहित हत्या का FIR दर्ज किया गया है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ने लगा पारा, लू चलने की आशंका, बस्तर में बारिश...

कार मालिक के घर लगाई आग

वारदात के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ भी हुई। इधर पुलिस ने भी, कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 3 लोगों को संदेह आधार पर हिरासत में लिया। इनमें बच्ची का चाचा भी था।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ को मिले 16 हजार 390 करोड़ रुपए , देशभर में नंबर वन बना

चाचा ने कार में छिपाई थी लाश

ASP के मुताबिक, आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई हुई थी इसी बीच रेप-मर्डर की वारदात हुई है। इसके बाद मौका पाकर आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश सामने कार में छिपा दी। कार हमेशा वहीं खड़ी रहती थी। कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था। ये बात आरोपी चाचा को पता थी। साथ ही गर्मी की वजह से बॉडी फफोले और कालापन आने की बात एक्सपर्ट कह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... बिना ICU-वेंटीलेटर के अस्पताल में डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन, 14 किलो का ट्यूमर निकाला

ये खबर भी पढ़िए... यशवंत क्लब के सचिव संजय गोरानी और पूर्व चेयरमैन छाबड़ा के खिलाफ 10 करोड़ का केस

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सीजी न्यूज
  • दुर्ग न्यूज
  • बच्ची से रेप
  • दुर्ग न्यूज इन हिंदी
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में