हेडगेवार ने 100 साल पहले अपने इस करीबी को छत्तीसगढ़ भेजा था शाखा लगाने

Kanak Durga Jha | Dec 27, 2024, 09:00 IST
Share
RSS Mohan Bhagwat came to Raipur the sootr
RSS Mohan Bhagwat came to Raipur the sootr

आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यह नाम ही धर्म और राष्ट्र के प्रति भक्ति की भावना को परिभाषित करती है। 27 सितंबर 1925 को गठित हुए इस संगठन को लगभग 100 साल पूरे हो गए। RSS प्रमुख शुक्रवार देर शाम रायपुर आए।

छत्तीसगढ़ में आरएसएस की सबसे पहली शाखा दुर्ग में लगी थी। इस शाखा की स्थापना रामराव परांजपे ने की थी। दिवंगत परांजपे डॉ. हेडगेवार की पहली टीम का हिस्सा थे। इस टीम में 8 लोग शामिल थे। ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में संघ का कार्य खड़ा करने के लिए गए। इनमें से परांजपे छत्तीसगढ़ के दुर्ग आए। उस समय दुर्ग वर्तमान राजधानी रायपुर से बड़ा केंद्र था। संघ के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल होने रायपुर आए हैं। भागवत यहां 27 से 31 दिसंबर तक रहेंगे।

RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न

छत्तीसगढ़ में आरएसएस का इतिहास

द सूत्र ने छत्तीसगढ़ के आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी से बात की। इस दौरान उन्होंने आरएसएस से जुड़ी कई जानकारियां दी। प्रांत प्रचार प्रमुख ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आरएसएस की स्थापना 1940 के दशक में की गई थी। इसकी सबसे पहली शाखा दुर्ग जिले में लगी थी।

BJP का दिल्ली नारा-अब नहीं सहेंगे...छत्तीसगढ़ में हरा चुका कांग्रेस को

छत्तीसगढ़ में आरएसएस की सक्रियता

आरएसएस द्वारा छत्तीसगढ़ में मातृ छाया समेत कई महत्वपूर्ण संगठन चलाए जा रहे हैं। मातृ छाया केंद्र प्रदेश के कई जिलों में स्थापित है। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और जगदलपुर मातृ छाया के केंद्र हैं। मातृ छाया नवजात अनाथ बच्चों के पालन-पोषण का काम करती है।

इसके साथ ही हर जिले में आरएसएस के संस्कार केंद्र हैं। पिछले 70 साल से अधिक आरएसएस चांपा जिले में कुष्ठ निवारक संघ नामक संस्था चला रही है। यहां बेघर कुष्ठ रोगियों की सेवा की जाती है। इसके साथ ही कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी संघ कराती है।

केशव बलिराम हेडगेवार - भारतकोश, ज्ञान का हिन्दी महासागर
केशव बलिराम हेडगेवार - भारतकोश, ज्ञान का हिन्दी महासागर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार

आरएसएस के 100 साल पूरे

आरएसएस का गठन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर, महाराष्ट्र में की थी। इसका उद्देश्य भारतीय समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण करना और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना था। हेडगेवार ने आरएसएस को एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में शुरू किया, जो हिंदू समाज को संगठित करने पर केंद्रित था। 1930-40 के दशक में संघ ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।

40 से अधिक देशों में पहुंचा संघ

आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यह नाम ही धर्म और राष्ट्र के प्रति भक्ति की भावना को परिभाषित करती है। विजयदशमी यानी दशहरे के दिन साल 1925 को गठित हुए इस संगठन को लगभग 100 साल पूरे हो गए। एक दौर था कि जब महज 5 से 6 लोग आरएसएस के सदस्य थे। अब यह संख्या करोड़ों का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब आरएसएस भारत समेत 40 से अधिक देशों में सक्रीय है। विदेशों में आरएसएस ( हिंदू स्वयंसेवक संघ HTS) के नाम से काम करती है।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

बेस बढ़ाने की तैयारी में RSS, शताब्दी समारोह से पहले नेटवर्क करना चाहता  दोगुना | Rashtriya Swayamsevak Sangh RSS plans to expand base aims to  double volunteers ahead of centenary celebration in
बेस बढ़ाने की तैयारी में RSS, शताब्दी समारोह से पहले नेटवर्क करना चाहता दोगुना | Rashtriya Swayamsevak Sangh RSS plans to expand base aims to double volunteers ahead of centenary celebration in

FAQ

  1. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई थी?
    आरएसएस की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर, महाराष्ट्र में की गई थी। इसका उद्देश्य भारतीय समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक पुनर्जागरण करना और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना था।
  2. छत्तीसगढ़ में आरएसएस कौन-कौन से सामाजिक कार्य करता है?
    छत्तीसगढ़ में आरएसएस मातृ छाया केंद्र, संस्कार केंद्र, और कुष्ठ निवारक संघ जैसे सामाजिक कार्य करता है। मातृ छाया केंद्र प्रदेश के विभिन्न जिलों (दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव, और जगदलपुर) में स्थापित हैं। साथ ही, चांपा जिले में बेघर कुष्ठ रोगियों की सेवा और उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की जाती है।
थाइलैंड जाने से पहले 100 बार सोचें... अब तक कई भारतीय हुए गायब

Tags:
  • आरएसएस
  • मोहन भागवत
  • RSS
  • Rashtriya Swayamsevak Sangh
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
  • Meeting of Rashtriya Swayamsevak Sangh
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक
  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
  • सरसंघचालक मोहन भागवत
  • आरएसएस के सेवा कार्य
  • आरएसएस खबर
  • आरएसएस मोहन भागवत
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक प्रांत बैठक
  • आरएसएस की रणनीति
  • डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार
  • रामराव परांजपे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड