छत्तीसगढ़ में सरकारी चूहे खा गए 80 करोड़ का धान, अलग-अलग बिलों को देखकर सरकार हैरान

Arun Tiwari | Aug 15, 2025, 16:08 IST
Share
rats ate 80 crores worth paddy CG
rats ate 80 crores worth paddy CG

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चूहे भी कमाल के हैं। जब चूहे सरकारी हों तो कमाल और भी बढ़ जाता है। छत्तीसगढ़ के सरकारी चूहे 80 करोड़ का धान खा गए हैं।मिलान किया गया तो पता चला कि ढाई लाख क्विंटल से ज्यादा की धान लापता है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चूहे भी कमाल के हैं। जब चूहे सरकारी हों तो कमाल और भी बढ़ जाता है। छत्तीसगढ़ के सरकारी चूहे 80 करोड़ का धान खा गए हैं। जब खरीदी गई धान और खरीदी केंद्रों में पाई गई धान का मिलान किया गया तो पता चला कि ढाई लाख क्विंटल से ज्यादा की धान लापता है। अब यह लापता धान, कहीं गायब हुई या फिर सरकारी चूहे खा गए, यही तलाशा जा रहा है।

यह हालत 10 जिलों की हैं। 10 जिलों में यह स्थिति देखकर अब बाकी के जिलों के खरीदी केंद्रों में भी सरकारी चूहों के बिल तलाशे जा रहे हैं। एफआईआर का सिलसिला शुरु हो गया है और अब वसूली की तैयारी भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... एग्रीस्टैक पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हुआ अनिवार्य, पंजीकृत किसान ही बेच सकेंगे धान

80 करोड़ का धान... उड़नछू :

छत्तीसगढ़ में 80 करोड़ का धान उड़नछू हो गया है। पहले धान खरीदी पर चिकल्लस हुई। इस चिकल्लस के साथ सरकार ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी कर ली। खरीदी इतनी थी कि रखने के लिए सरकारी गोदामों की कमी पड़ गई। अब सरकार ने जब धान खरीदी का बही खाता मिलाने का काम शुरु किया तो अलग ही कहानी सामने आ गई। धान तो सरकारी चूहे खाने लगे हैं। सरकार अब यह पता लगा रही है कि धान चोरी हो गई, लापता हो गई या फिर सरकारी चूहे खा गए।

प्रदेश के 2739 उपार्जन केंद्रों में से 2025 उपार्जन केंद्रों का लेखा मिलान किया गया। इसमें 413 उपार्जन केंद्रों में 2 लाख 47 हजार 876 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इस धान की कीमत 80 करोड़ रुपए है। अब 714 उपार्जन केंद्रों में मिलान किया जा रहा है। जो धान लापता हुई है वो 10 जिलों के खरीदी केंद्रों से हुई है। अब सरकार बाकी के जिलों के खरीदी केंद्रों पर भी बही खातों का मिलान करवा रही है। खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का अलग आंकड़ा है और उपलब्ध धान का अलग आंकड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में धान बेचने की नई शर्त, एग्रीस्टैक पंजीयन जरूरी, किसानों में हड़कंप

यहां से इतनी धान गायब और कार्यवाही :

महासमुंद - 13 हजार क्विंटल - समिति प्रबंधक और समिति प्रभारी पर एफआईआर
बलौदाबाजार - 700 क्विंटल - खरीदी प्रभारी और समिति प्रभारी पर एफआईआर
बिलासपुर - 10 हजार क्विंटल - खरीदी प्रभारी पर एफआईआर
कोरबा - 6 हजार क्विंटल - समिति प्रबंधक और खरीदी प्रभारी पर एफआईआर
रायगढ़ - 19 हजार क्विंटल - समिति प्रबंधक,फंड प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर पर एफआईआर
सारंगढ़ - 15 हजार क्विंटल - समिति प्रबंधक, खरीदी प्रभारी समेत अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की मंत्री को लगी छपास की बीमारी, खेत में कुर्सी पर बैठकर धान रोप रहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

अब ऐसे होगी वसूली :

धान खरीदी में अनियमितता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्यवाही करने जा रही है। सरकार ने पत्र जारी कर साफ कर दिया है कि जिन खरीदी केंद्रों में धान की कमी पाई गई है उस समिति के कर्मचारियों से वसूली की जाएगी। यह वसूली समिति को मिलने वाले कमीशन की राशि से की जाएगी। यदि धान शार्टेज कमीशन से ज्यादा है तो उन समितियों से संबंधित सहकारी बैंक से यह वसूली की जाएगी।

यदि इसके बाद भी शार्टेज की राशि ज्यादा रही तो इसको अगले साल कैरी फॉरवर्ड कर दिया जाएगा और उस साल समिति को मिलने वाले कमीशन से इस धान की कमी की राशि को समायोजित किया जाएगा। जिस समिति में लगातार दो साल तक धान की शार्टेज पाई गई तो तो उस समिति को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ विधानसभा में धान उठाव पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल घिरे, बिलासपुर की सोसाइटियों में गड़बड़ी स्वीकारी

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

चूहे खा गए धान | CG News

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • रायपुर
  • 80 करोड़ का धान
  • चूहे खा गए धान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज