गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़ चलेंगे और वज्रपात की संभावना

Krishna Kumar Sikander | Updated:
Share
relief from the heat thunderstorms and lightning the sootr
relief from the heat thunderstorms and lightning the sootr Photograph: (relief from the heat thunderstorms and lightning the sootr)

छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका सक्रिय है। इसके कारण फिर मौसम का बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों में एक या दो स्थानों पर बादल के गरजने और तेज हवा के बीच हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में सात साल की बच्ची से दुर्ग जैसी दरिंदगी की कोशिश

हो सकती है हल्की वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं कहीं बादल की गर्जना के बीच बूंदाबादी की भी संभावना है। कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना जताई है। अंधड़ और बारिश के बावजूद तापमान पर कोई असर नहीं होगा। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें... स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन शुरू, 5 मई तक भरे जाएंगे फॉर्म

निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक निम्न दाब का क्षेत्र स्थित बन गया है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तारित हुआ है। इसके उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने और बाद में कमजोर होने की संभावना है। यह कमजोर होकर मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचेगा।

ये खबर भी पढ़ें... रेलयात्रियों की बढ़ी परेशानी, एक साथ 35 ट्रेनें रद्द

रायपुर में आकाश में छाए रहेंगे बादल

प्रदेश की राजधानी रायपुर में आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमाद 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें... 450 करोड़ के झारखंड शराब घोटाले की विष्णुदेव साय सरकार कराएगी CBI जांच

5 जिलों में दिखेगा असर

मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के 5 जिलों में दिखने को मिलेगा। इन 5 जिलों में बादलों की गर्जना के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।



Tags : Relief | lightning | heat | CG News | 10 अप्रैल तक गर्मी से राहत | कब मिलेगी गर्मी से राहत | वज्रपात का कहर

Tags:
  • CG News
  • 10 अप्रैल तक गर्मी से राहत
  • heat
  • Rain
  • वज्रपात का कहर
  • Relief
  • lightning
  • कब मिलेगी गर्मी से राहत
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब