SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर लाखों रुपए की लूट... नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Jun 17, 2025, 12:16 IST
Share
Retired SBI bank manager robbed lakhs rupees Accused arrested from Noida
Retired SBI bank manager robbed lakhs rupees Accused arrested from Noida

Online Fraud Case : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। SBI के रिटायर्ड मैनेजर से शातिर ठग ने 20 लाख 90 हजार 28 रुपए लूट लिए।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। SBI के रिटायर्ड मैनेजर से शातिर ठग ने 20 लाख 90 हजार 28 रुपए लूट लिए। दरअसल, ठगों ने बीमा पॉलिसी रिनिवल करवाने और मैच्योरिटी की पूरी राशि मिलने का झांसा देकर अपने खाते में पैसे डलवा लिए। वहीं जब फ्रॉड होने की भनक लगी तो पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई। अब जगदलपुर पुलिस ने नोएडा से 2 ठगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी

SBI के रिटायर्ड मैनेजर ने HDFC LIFE बीमा करवाया था

जानकारी के मुताबिक, आनंद राय देशमुख ने साल 2015 में HDFC LIFE बीमा करवाया था। वहीं साल 2023 में उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताया। फोन पर उन्हें उनके बीमा के बारे में, उनकी पूरी स्कीम के बारे में जानकारी दी और भरोसे में लिया। जिसके बाद उनसे कहा कि रिनिवल करवा लो फिर बीमा की पूरी राशि मिल जाएगी।

ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी

2023 से लगातार डाले पैसे

जिसके बाद आनंद राय देशमुख ने फोन पर बात करने वाले शख्स के खाते में ही साल 2023 से पैसे डालने लगे। हालांकि कुछ महीनों के बाद उन्हें आभास हो गया था कि उनके साथ फ्रॉड हो रहा है। HDFC LIFE बीमा के वे कोई कर्मचारी नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस थाने पहुंच मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच की।

ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 10000 बांग्लादेशी... इनमें पाकिस्तान व म्यांमार के भी

साइबर एक्सपर्ट की ली मदद

मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ था, इसलिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली गई। पुलिस ने बीमा से रिलेटेड हर एक दस्तावेज खंगाले। इसके साथ ही जिस नंबर से कॉल आया था और जिस खाते में पैसे डाले गए थे उसका पता लगाया गया।

पुलिस को उत्तर प्रदेश के नोएडा में लोकेशन मिली। जिसके बाद SP शलभ कुमार सिन्हा ने जगदलपुर में अफसर और जवानों की एक टीम बनाई और उस टीम को आरोपियों को पकड़ने के लिए नोएडा भेजा।

पुलिस के 3 दिनों तक बिछाया जाल

जिस इलाके में आरोपियों की मौजूदगी थी पुलिस की टीम वहां बैंक कर्मचारी और किराएदार बनकर पहुंची थी। करीब 3 दिनों तक आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीके से जाल बिछाया गया। जिसके बाद दोनों युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना लवकुश और राहुल कुमार बताया। इन दोनों के पास से 7 नग मोबाइल फोन और ATM कार्ड बरामद किए गए।

ये भी पढ़िए...इंजेक्शन लगाते ही नवजात ने तोड़ा दम... शादी के 7 साल बाद हुआ था बच्चा

online fraud case | cg online fraud case | Chhattisgarh online fraud case | Fraud case | CG Fraud Case | Chhattisgarh Fraud Case | SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से लाखों की ठगी

Tags:
  • ठगी
  • जगदलपुर
  • Fraud case
  • SBI
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • Chhattisgarh online fraud case
  • online fraud case
  • cg online fraud case
  • SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से लाखों की ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई