संगीता सिन्हा बनी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष, 10 साल बाद हुआ संगठन में बदलाव
Arun Tiwari | May 04, 2026, 18:17 IST
sangeeta-sinha-women-congress-state-president
संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के साथ ही पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। लंबे समय से चली आ रहे विचार विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है।
Raipur. छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को नई अध्यक्ष मिल गई हैं। विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर कमान सौंपी गई है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने यह अधिकृत घोषणा की। संगीता सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समर्थक मानी जाती हैं। पिछले पांच महीने से यह फैसला टल रहा था। सभी नेताओं की आपसी सहमति के बाद संगीता के नाम की घोषणा कर दी गई। पिछले 10 साल से फूलोदेवी नेताम महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर छन्नी साहू और संगीता सिन्हा के बीच पेंच फंसा था। पांच महीने बाद इस पद पर फैसला हो पाया। जनवरी में नई दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में पांच वरिष्ठ महिला नेताओं अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा ने अपनी दावेदारी पेश की थी।
इसके बाद कई दौर की चर्चा भी हुई लेकिन अंतिम नाम पर सहमति नहीं बन सकी। मामला दो प्रमुख दावेदारों के बीच सिमट गया। पार्टी के एक धड़े का समर्थन छन्नी साहू को मिल रहा था, जबकि दूसरे खेमे में संगीता सिन्हा का नाम मजबूत बताया जा रहा था।। खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थकों द्वारा संगीता सिन्हा की दावेदारी को बल मिल रहा था। ऐसे में यह फैसला करने में इतना वक्त लग गया।
![Sangeeta Sinha]()
महिला कांग्रेस की कमान फूलोदेवी नेताम के पास थी। लेकिन उनके राज्यसभा सदस्य बनने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से हटने की पेशकश के बाद स्थिति कुछ असमंजसपूर्ण हो गई । नेतृत्व के अभाव का असर संगठन की सक्रियता पर साफ देखा जा रहा था। कई पदाधिकारी निष्क्रिय हो गए, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ कमजोर होती नजर आई।
इस बीच राजनीतिक दबाव भी लगातार बढ़ रहा था। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद महिला प्रतिनिधित्व का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उभरा। ऐसे में बीजेपी का निशाना कांग्रेस पर आ गया। फूलोदेवी नेताम 2016 में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थीं। 2023 में उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी तैयारियों के तहत यह नियुक्ति की गई है। इसका सीधा असर आगामी चुनावी तैयारियों पर पड़ेगा। महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती पार्टी के लिए अहम मानी जाती है। खासकर तब जब महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा हो। इन सब बातों को ध्यान में रख पार्टी ने संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी।
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए इंटरव्यू, 5 दावेदारों को दिल्ली बुलाया
महिला कांग्रेस की कुर्सी पर गुटों की जंग, भूपेश और टीएस के बीच फंसा नाम
छुरिया में MLA छन्नी साहू पर कार्यक्रम के दौरान हमला, सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ा, विधायक सुरक्षित
छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित सीटों में शुमार है खुज्जी विधानसभा, 2018 में मनरेगा मजदूर छन्नी साहू ने कांग्रेस से जीत दर्ज की
छन्नी साहू और संगीता में फंसा था पेंच :
इसके बाद कई दौर की चर्चा भी हुई लेकिन अंतिम नाम पर सहमति नहीं बन सकी। मामला दो प्रमुख दावेदारों के बीच सिमट गया। पार्टी के एक धड़े का समर्थन छन्नी साहू को मिल रहा था, जबकि दूसरे खेमे में संगीता सिन्हा का नाम मजबूत बताया जा रहा था।। खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थकों द्वारा संगीता सिन्हा की दावेदारी को बल मिल रहा था। ऐसे में यह फैसला करने में इतना वक्त लग गया।
Sangeeta Sinha
फूलोदेवी नेताम थीं अध्यक्ष :
इस बीच राजनीतिक दबाव भी लगातार बढ़ रहा था। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद महिला प्रतिनिधित्व का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उभरा। ऐसे में बीजेपी का निशाना कांग्रेस पर आ गया। फूलोदेवी नेताम 2016 में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थीं। 2023 में उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी।
चुनावी तैयारियों के तहत नियुक्ति :
यह खबरें भी पढ़ें...
महिला कांग्रेस की कुर्सी पर गुटों की जंग, भूपेश और टीएस के बीच फंसा नाम
छुरिया में MLA छन्नी साहू पर कार्यक्रम के दौरान हमला, सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ा, विधायक सुरक्षित
छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित सीटों में शुमार है खुज्जी विधानसभा, 2018 में मनरेगा मजदूर छन्नी साहू ने कांग्रेस से जीत दर्ज की
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari