कांग्रेस का डीएनए है दिमागी नक्सली एसोसिएशन, बीजेपी ने कहा ये लाल आतंक के प्रेमी

Arun Tiwari | Aug 19, 2026, 18:27 IST
Share
दिमागी नक्सली कथन विवाद
दिमागी नक्सली कथन विवाद

रायपुर में दिमागी नक्सली मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेताओं के डीएनए को दिमागी नक्सली एसोसिएशन बताया।

एक बार फिर दिमागी नक्सली के मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेसियों के तो डीएनए का मतलब दिमागी नक्सली एसोसिएशन यानी डी से दिमागी, एन से नक्सली और ए से एसोसिएशन है।

पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों को दिमागी नक्सलियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने बेशर्मी के साथ खुद को दिमागी नक्सली बताते हुए इस पर गर्व जताया है, उसने कांग्रेस के राष्ट्रविरोधी चेहरे को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

कांग्रेस को लाल आतंक से प्रेम :

संतोष पांडे ने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ ने दशकों तक लाल आतंक का दंश झेला है, जहाँ हजारों निर्दोष ग्रामीणों, आदिवासियों और सुरक्षा बलों के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जहां नक्सलियों ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की एक पूरी पीढ़ी की बलि ले ली, उसी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी और केंद्र में गृह मंत्री रह चुके नेता खुलेआम नक्सली सोच की वकालत कर रहे हैं।

जब देश का गृह मंत्री रहा व्यक्ति खुद को दिमागी नक्सली कहे, तो इससे बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और क्या हो सकता है। यह सीधे-सीधे उन वीर जवानों के बलिदान का खुला अपमान है जो बस्तर के जंगलों में तिरंगे की आन-बान-शान के लिए लड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और नक्सलियों का यह वैचारिक और राजनीतिक भाईचारा कोई नया नहीं है। जब-जब सुरक्षा बल नक्सलियों पर कड़ा प्रहार करते हैं, तब-तब कांग्रेस के दिमागी नक्सली उनके मानवाधिकारों का ढोंग रचकर ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं।

कांग्रेस पार्टी अब विशुद्ध रूप से शहरी नक्सलियों और देश तोड़कर ताकतों का राजनीतिक मोर्चा बन चुकी है। छत्तीसगढ़ और देश के नागरिक अब कांग्रेस के इस राजनीतिक पाखंड को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस का पीएम पर हमला :

वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले पर दिए भाषण पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को जो उद्बोधन दिया वह देश और प्रदेश की जनता को निराश करने वाला था।

प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर युवाओं के आंदोलन को नक्सल विचारधारा से जोड़ा। यह देश की युवा पीढ़ी का अपमान है। पीएम देश के युवाओं को साफ निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली दे पा नहीं रहे।

आपके राज में नौकरियां बेची जा रही है। विरोध पर बच्चे सामने आ रहे तो वे नक्सली हो गये, देश के प्रधानमंत्री भारत की 65 प्रतिशत युवा आबादी से माफी मांगे। बैज ने कहा कि अपने हक और अधिकार की मांग करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

देश के युवा बेहतर भविष्य और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली के लिए जंतर-मंतर से लेकर पूरे देश में सड़कों पर उतरे थे। युवाओं का आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी और शांतिपूर्ण था, युवाओं ने तमाम उकसावे की कार्यवाही लाठीचार्ज, पैलेटगन, आंसू गैस, पानी की बौछार छात्राओं के साथ की गयी अभद्रता को भी सहा, लेकिन आंदोलन अहिंसक नहीं हुआ उसके बाद देश का प्रधानमंत्री अपने ही देश के युवाओं को नक्सलवादी बताये यह सर्वथा अस्वीकार्य है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भाजपा बोली छग के जख्मों पर नमक छिड़का, बैज बोले-PM ने युवाओं को नक्सल से जोड़ा

लाल किले से मोदी का भाषण: PM Modi ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से क्या-क्या कहा

भूपेश बोले भाजपा वालों ने अंग्रेजों के तलवे चाटे,BJP ने बताया एक परिवार के चाकर

लॉ एंट्रेंस एग्जाम मे पूर्व नक्सली कमांडर देवजी सफल, मिली 349वीं रैंक

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • नक्सली
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • लाल किले से मोदी का भाषण
  • सांसद संतोष पांडेय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा