दहेज के लिए पत्नी से की मारपीट, बेटी होने पर पति ने कर ली दूसरी शादी, FIR दर्ज

Harrison Masih | Updated:
Share
sarguja dowry case husband married another man after having a daughter the sootr
sarguja dowry case husband married another man after having a daughter the sootr

दहेज के लालच में रिश्तों की गरिमा को रौंदने का एक चौंकाने वाला मामला सरगुजा जिले से सामने आया है। धौरपुर के ग्राम जोरी निवासी सीमा यादव को शादी के एक साल के भीतर ही न केवल दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। बल्कि बेटी पैदा होने के बाद घर से निकाल दिया गया

Sarguja Dowry Case: दहेज के लालच में रिश्तों की गरिमा को रौंदने का एक चौंकाने वाला मामला सरगुजा जिले से सामने आया है। धौरपुर के ग्राम जोरी निवासी सीमा यादव को शादी के एक साल के भीतर ही न केवल दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, बल्कि बेटी पैदा होने के बाद घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता के पति ने दूसरी शादी भी कर ली। अब पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना अंबिकापुर ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें... मृत्युपूर्व बयान बना दोषसिद्धि का आधार: दहेज हत्या के आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

शादी के बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का सिलसिला

पीड़िता सीमा यादव की शादी 21 अप्रैल 2024 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ बलरामपुर जिले के ग्राम सौनी निवासी विनोद यादव के साथ हुई थी। सीमा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति विनोद यादव, सास अंतिया देवी और ससुर भगवत यादव ने दहेज में कम सामान और कम नकदी मिलने का ताना देते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... दहेज प्रताड़ना मामला: तहसीलदार पति से मिलने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता

बेटी होने पर निकाला गया घर से

जनवरी 2025 में जब सीमा ने बेटी को जन्म दिया, तो उसके ससुराल वालों ने उसे और भी ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने सीमा को घर से निकाल दिया और उसके पिता से संपर्क कर दहेज में चार पहिया वाहन के लिए 10 लाख रुपए की मांग की।
सीमा के पिता ने इस भारी-भरकम मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई और अपनी बेटी को वापस अपने घर ले आए।

ये खबर भी पढ़ें... दहेज में नहीं मिली बाइक... पत्नी को मारपीट कर दे दिया तीन तलाक

काउंसलिंग के बाद भी नहीं मिला साथ

सीमा यादव ने अंबिकापुर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई गई। लेकिन इसके बाद भी विनोद यादव ने सीमा को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप सीमा पिछले कई महीनों से अपने पिता के घर में रह रही है।

पति ने की दूसरी शादी

कुछ समय बाद सीमा को जानकारी मिली कि उसके पति विनोद यादव ने दूसरी शादी कर ली है। यह जानकर सीमा और अधिक टूट गई और उसने पुनः महिला थाने में जाकर अपनी पूरी आपबीती बताई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अंबिकापुर महिला थाना पुलिस ने विनोद यादव (30 वर्ष), सास अंतिया देवी और ससुर भगवत यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 3(5) एवं 85 के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... नीमच में राजपूत परिवार की अनूठी पहल, दहेज को ठुकराया, शगुन में केवल इतना लिया

क्या कहते हैं कानून और समाज?

इस प्रकार की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि दहेज जैसी सामाजिक बुराइयां आज भी महिलाओं के जीवन को निगल रही हैं। कानून के प्रावधानों के बावजूद, ऐसे मामलों में सामाजिक चेतना और प्रशासनिक सख्ती की सख्त जरूरत है।

दहेज के लिए पत्नी से मारपीट | पति ने कर ली दूसरी शादी | दहेज प्रताड़ना | सरगुजा दहेज प्रताड़ना | दहेज में मांगी कार | Surguja dowry case | Wife beaten for dowry

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • दहेज प्रताड़ना
  • दहेज के लिए पत्नी से मारपीट
  • पति ने कर ली दूसरी शादी
  • सरगुजा दहेज प्रताड़ना
  • दहेज में मांगी कार
  • Surguja dowry case
  • Wife beaten for dowry
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के नाम पर जमीन ली, व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका, 271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली, व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका, 271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?