लोकसभा और विधानसभा में दिखेगा महिलाओं का दम; 33% आरक्षण पर सरोज पांडेय का बड़ा बयान, रायपुर में होगा भव्य आयोजन

Umeshwari Baghel | Apr 12, 2026, 15:54 IST
Share
saroj-pandey-statement-nari-shakti-vandan-adhiniyam-raipur-event-15-april
saroj-pandey-statement-nari-shakti-vandan-adhiniyam-raipur-event-15-april

भा.ज.पा. की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बयान देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की है, जिससे महिलाएं सत्ता में नेतृत्व कर सकेंगी।

NEWS IN SHORT

  • सरोज पांडेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की अहमियत बताई हैं
  • महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा
  • रायपुर में 15 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भव्य आयोजन किया जायेगा
  • लोकसभा स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया जायेगा
  • महिला सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की ऐतिहासिक पहल

NEWS IN DETAIL

Raipur : भा.ज.पा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय में महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर अब तक राजनीति की जाती रही है

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की है। यह शुरुआत महिलाओं को केवल वोटर के रूप में नहीं, बल्कि सत्ता में नेतृत्व करने का अवसर भी प्रदान करेगी।

33 प्रतिशत आरक्षण का प्रभाव

सरोज पांडेय ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने के बाद महिलाएं नए युग में प्रवेश करेंगी। संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा।

इसका सीधा असर आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर पड़ेगा, और इससे महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भागीदारी का मौका मिलेगा।

15 अप्रैल को रायपुर में भव्य आयोजन

महिला एवं महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े)ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी दी और कहा कि इस संदर्भ में 15 अप्रैल को रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में एक भव्य आयोजन होगा।

इस आयोजन में सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्थानीय महिलाएं हिस्सा लेंगी, और महिला स्वयं इसकी नेतृत्व करेंगी।

लोकसभा स्तर पर विशेष कार्यक्रम

लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि लोकसभा स्तर पर नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा, बाइक-स्कूटी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें सामाजिक और महिला सेलिब्रिटी भी भाग लेंगी।

युवा और महिला मोर्चा के सदस्य भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे। इस अवसर पर कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

नारी शक्ति के लिए बढ़ता हुआ समर्थन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल से न केवल महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को एक नई दिशा भी मिलेगी।

इस अधिनियम के जरिए महिलाओं को राजनीति, समाज और विकास के हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार मिलेगा, और यह देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ में सियासत से प्रशासन तक महिलाओं की धाक, विधानसभा से चयन परीक्षाओं तक नारी शक्ति की साख

मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना: बैंकों की लापरवाही से हो रही विफल

नारी शक्ति महाकुंभ के लिए भोपाल तैयार, पीएम मोदी की सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक प्लान जारी

रायपुर में बोलीं सरोज पांडेय- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी से डरते हैं, इसलिए इधर उधर की बात करते हैं, छत्तीसगढ़ के बेघरों को कब मिलेगा घर?

Tags:
  • लोकसभा
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल
  • सरोज पांडेय
  • छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा