SBI बैंक के मैनेजर ने आधा करोड़ किया पार, गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Feb 02, 2025, 09:05 IST
Share
SBI bank manager stole half crore rupees arrested jagdalpur
SBI bank manager stole half crore rupees arrested jagdalpur

State Bank of India Branch Manager Arrested : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आ रहा है। मैनेजर पर आधा करोड़ से ज्यादा रकम के गबन का आरोपी है।

State Bank of India Branch Manager Arrested : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को गिरफ्तार करने का मामला सामने आ रहा है। मैनेजर पर आधा करोड़ से ज्यादा रकम के गबन का आरोपी है। यह मामला DMF के फंड से जुड़ा हुआ है।

SBI बैंक के मैनेजर के साथ ही दंतेवाड़ा जिला अस्पताल की अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का फर्जी हस्ताक्षर कर DMF के फंड में गबन किया है।

मैनेजर ने आधा करोड़ किया पार

जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि DMF और CSR मद में 66 लाख 75 हजार 850 रुपए निकाले गए हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह राशि फर्जी साइन कर निकाले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के खिलाफ केस दर्ज किया था।

सीनियर मैनेजर पर FIR दर्ज

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि दंतेवाड़ा भारतीय स्टेट बैंक के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर (38) और सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा की सहायक अकाउंटेंट सुतापा कुन्डू (33) भी इस फ्रॉड में शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने इनपर FIR दर्ज की है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

SDOP गोविंद सिंह दीवान ने कहा कि, इस मामले की बारीकी से जांच की गई। जिसमें बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट के भी शामिल होना का खुलासा हुआ। उनपर कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

4 को मिली जमानत

इस मामले में शामिल चार लोग जिनमें दो वेंडर एक अकाउंटेंट और एक निजी खाता धारक जमानत पर हैं और अब दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब भी फाइल खंगाल रही है।

FAQ

  1. SBI बैंक मैनेजर को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है?
    SBI बैंक मैनेजर पर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के DMF फंड से 66,75,850 रुपए गबन करने का आरोप है। उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग कर यह रकम निकाल ली थी। इस मामले में जिला अस्पताल की अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया गया है।
  2. गबन का यह मामला कहां का है, और किसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई?
    यह मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अधीक्षक ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए SBI बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया।
  3. गिरफ्तार आरोपियों ने गबन कैसे किया?
    आरोपियों ने दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के फर्जी हस्ताक्षर कर DMF फंड से 66.75 लाख रुपए निकाल लिए। इस गबन में SBI बैंक के मैनेजर और जिला अस्पताल की अकाउंटेंट समेत कुल 4 लोग शामिल थे। अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...

CG Breaking : आज जशपुर दौरे पर CM साय, मां शारदा मेला में होंगे शामिल

8 जगह बिना वोटिंग BJP की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हट रहे

मोक्षित के हाथ स्वास्थ्य विभाग की चाबी, बार कोड वाली मशीनें की सप्लाई

MP की शराब ने छत्तीसगढ़ में मचाया बवाल, चुनाव में घर-घर परोस रहे नेता

Tags:
  • sbi Bank
  • crime news
  • State Bank of India
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • SBI
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई