पास कराने के नाम पर छात्रा से छेड़खानी, 4 दिन बाद शिक्षक गिरफ्तार

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्रा से छेड़खानी
परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्रा से छेड़खानी

राजनांदगांव के गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक तिलक यदु गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने पॉक्सो और एसटी-एससी एक्ट में केस दर्ज किया है। मामले में सहयोगी रमीज कुरैशी फरार है। छात्रा की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई।

समझें क्या है मामला

  • स्कूल में शर्मनाक मामला, शिक्षक गिरफ्तार
  • छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, टीचर पर FIR
  • पास कराने के नाम पर गलत प्रस्ताव का आरोप
  • 'चार दिन बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
  • पॉक्सो केस में शिक्षक गिरफ्तार, साथी फरार
राजनांदगांव जिले के गैंदाटोला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने शिक्षक तिलक यदु को गिरफ्तार किया है। शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में शिक्षक के सहयोगी रमीज कुरैशी को भी आरोपी बनाया है। वह अभी फरार है।

छात्रा ने की थी शिकायत

मामला गैंदाटोला थाना क्षेत्र का है। यहां एक छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने गलत व्यवहार किया और परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर सम्बन्ध बनाने का प्रस्ताव दिया।

शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई को लेकर कई दिनों तक बातचीत चलती रही। आरोप है कि शिक्षक पक्ष की ओर से समझौते का प्रयास किया गया। छात्रा ने कार्रवाई की मांग पर अपना रुख कायम रखा।

चार दिन बाद दर्ज हुई FIR

छात्रा की शिकायत एक सितंबर को गैंदाटोला थाने में दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। बताया गया कि मामला एएसपी कीर्तन राठौर तक पहुंचने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। इसके बाद शिक्षक तिलक यदु को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई छात्राओं ने जताई परेशानी

पुलिस के अनुसार शिक्षक कई वर्षों से इसी स्कूल में पदस्थ था। वह हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाता है।शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि वह जब कक्षा नौवीं में पढ़ती थी, तब भी उसे परीक्षा में पास कराने का झांसा दिया गया था। छात्रा का कहना है कि इस संबंध में संदेश भी भेजे गए थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने छात्राओं का साथ दिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।

शिकायत वापस लेने का आरोप

मामले की शिकायत के बाद पीड़ित छात्रा और उसके साथ थाने पहुंची महिलाओं पर दबाव बनाने का आरोप भी सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि कुछ लोगों ने मामला खत्म करने की कोशिश की। इसके बाद वे छात्रा को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं और एएसपी को पूरी जानकारी दी।

दूसरा आरोपी फरार

पुलिस ने शिक्षक तिलक यदु के साथ रमीज कुरैशी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक रमीज कुरैशी ने छात्रा को संदेश भेजने में मदद की थी। रमीज कुरैशी गैंदाटोला के पूर्व सरपंच खलील अहमद कुरैशी का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने कही जल्द गिरफ्तारी की बात

एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर शिक्षक और उसके सहयोगी के खिलाफ पॉक्सो और एसटी-एससी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़े...

''मुझसे संबंध बनाओ मैं तुम्हें पास करा दूंगा'', शहडोल में सीएम राइज स्कूल के इंग्‍लिश टीचर ने छात्रा को अकेले में बुलाकर की छेड़खानी

Crime : BSF जवानों ने लड़की से की छेड़खानी,NSUI नेताओं ने अनहोनी होने से बचाया

सीहोर में बेखौफ हुए बदमाश, तलवार दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़खानी

खतरनाक सजा : छेड़खानी की हदें पार कर दी, तो महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट

Tags:
  • शिक्षक
  • एफआईआर
  • Crime
  • छेड़खानी
  • पॉक्सो
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी

By Amresh Kushwaha

MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित

By Neel Tiwari

एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी

By VINAY VERMA

खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी

By VINAY VERMA

9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी