पुनर्वास नीति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, जमीन अधिग्रहण की तारीख पर प्रभावी नियम के हिसाब से ही मिलेगा लाभ
Pravesh Shukla | Aug 05, 2025, 16:24 IST
secl-rehabilitation-policy-high-court-verdict the sootr
बिलासपुर। एसईसीएल के खिलाफ पुनर्वास नीति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दायर की गई अपील पर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए कहा कि जमीन के अधिग्रहण की तारीख पर प्रभावशील पुनर्वास नीति के मुताबिक ही प्रभावितों को फायदा मिलेगा ।
बिलासपुर। एसईसीएल के खिलाफ पुनर्वास नीति के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दायर की गई अपील पर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए साफ कर दिया कि जमीन के अधिग्रहण की तारीख पर प्रभावशील पुनर्वास नीति के मुताबिक ही प्रभावितों को फायदा मिलेगा ।
पढ़ें: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला, संभागायुक्त ने दी 15 अगस्त की डेडलाइन, लापरवाह अफसरों पर संकट
अपने आदेश में हाईकोर्ट ने कहा कि पुनर्वास नीति के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावितों को रोजगार देना एसईसीएल की जिम्मेदारी है। इसके लिए यह नहीं देखा जाएगा कि अधिग्रहण किस नियम के तहत हुआ है। जमीन अधिग्रहण की तारीख पर जो नीति प्रभावशील थी, उसके मुताबिक पात्र व्यक्तियों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ मिलना चाहिए। मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस विभु दत्ता गुरु की डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने साफ किया कि एसईसीएल की ओर से दायर इस अपील में उठाए गए मुद्दे पहले ही प्यारे लाल मामले में निचली अदालत द्वारा तय किए जा चुके हैं और उस फैसले को चुनौती भी नहीं दी गई है। ऐसे में अपील में उठाए गए तर्कों में कोई नवीनता नहीं है, जिससे डिवीजन बेंच को पूर्व के निर्णय से अलग रुख अपनाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
पढ़ें: बीजेपी की टीम में हो सकती है अभिषेक सिंह की इंट्री, युवा मोर्चा के भगत की छुट्टी, नंदन,पवन बरकरार
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट कोर्ट ने अपने फैसले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी हवाला दिया, जिसमें यह साफ किया गया है कि पुनर्वास और रोजगार का अधिकार भूमि अधिग्रहण के साथ जुड़ा मौलिक अधिकार है और इसे किसी भी प्रकार की नीति में बदलाव के आधार पर छीना नहीं जा सकता।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मिड-डे मील में लापरवाही पर सख्त रुख, शिक्षा सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का आदेश
डिवीजन बेंच ने अपने आदेश में कहा कि SECL की अपील में ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे दिए पिछले वक्त में दिए गए आदेशों में हस्तक्षेप की आवश्यकता हो। अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि पूर्व निर्णय दिनांक 29 जुलाई 2025 के अनुसार ही इस प्रकरण का निपटारा किया जाएगा।
पढ़ें: नवोदय स्कूल में अभी भी ले सकते हैं एडमिशन... आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
पढ़ें: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला, संभागायुक्त ने दी 15 अगस्त की डेडलाइन, लापरवाह अफसरों पर संकट
पात्र व्यक्तियों को मिले रोजगार और पुनर्वास
'अलग रुख अपनाने की जरूरत नहीं'
पढ़ें: बीजेपी की टीम में हो सकती है अभिषेक सिंह की इंट्री, युवा मोर्चा के भगत की छुट्टी, नंदन,पवन बरकरार
पुनर्वास और रोजगार मौलिक अधिकार
|
नियम के मुताबिक हो प्रकरण का निपटारा: HC
पढ़ें: नवोदय स्कूल में अभी भी ले सकते हैं एडमिशन... आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
FAQ
- सवाल 1: हाईकोर्ट में किस मुद्दे पर अपील दायर की गई थी?
जवाब: एसईसीएल (SECL) के खिलाफ यह अपील पुनर्वास नीति के उल्लंघन के आरोप को लेकर दायर की गई थी। आरोप था कि प्रभावितों को रोजगार और पुनर्वास का लाभ नहीं दिया गया। - सवाल 2: हाईकोर्ट ने इस अपील पर क्या फैसला सुनाया?
हाईकोर्ट ने यह कहते हुए अपील को खारिज कर दिया कि प्रभावितों को वही लाभ मिलेगा जो जमीन जवाब: अधिग्रहण की तारीख पर प्रभावशील पुनर्वास नीति के तहत निर्धारित था। कोर्ट ने कहा कि उस तारीख की नीति ही मान्य होगी। - सवाल 3: कोर्ट ने पुनर्वास और रोजगार को किस रूप में माना है?
जवाब: कोर्ट ने पुनर्वास और रोजगार को मौलिक अधिकार (Fundamental Right) माना है और कहा कि इसे किसी भी नीति परिवर्तन के आधार पर छीना नहीं जा सकता। - सवाल 4 : एसईसीएल की अपील को क्यों खारिज किया गया?
जवाब: एसईसीएल की अपील में कोई नया तथ्य प्रस्तुत नहीं किया गया था। पूर्व में "प्यारे लाल" मामले में इसी तरह का निर्णय दिया जा चुका था, जिसे चुनौती भी नहीं दी गई थी। इसलिए कोर्ट ने नया रुख अपनाने से इनकार किया। - सवाल 5 : यह फैसला किस न्यायिक पीठ ने सुनाया?
जवाब: यह निर्णय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनाया, जिसमें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस विभु दत्ता गुरु शामिल थे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman