मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, 10 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार
Harrison Masih | Jun 15, 2025, 15:34 IST
Sex racket in spa centre inside mall 13 arrested including 10 girls bhilai the sootr
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के पॉश इलाके स्मृति नगर स्थित सूर्या मॉल में शनिवार देर रात पुलिस की छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर की आड़ में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई में 10 युवतियां और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के पॉश इलाके स्मृति नगर स्थित सूर्या मॉल में शनिवार देर रात पुलिस की छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर की आड़ में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई में 10 युवतियां और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर और अन्य सबूत भी मिले हैं, जो इस अनैतिक गतिविधि की पुष्टि करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा
इस छापेमार कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी पद्मश्री तंवर ने किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ सूर्या मॉल में एक के बाद एक 8 स्पा सेंटरों पर रेड की। इनमें से 3 स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां स्पष्ट रूप से पाई गईं, जबकि बाकी 5 में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। टीम ने मौके से सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर स्मृति नगर चौकी भेजा, जहां देर रात तक पूछताछ की गई।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को स्पा सेंटर में चल रही अवैध गतिविधियों की पहले से सूचना थी। हालांकि, रेड से पहले ही इस कार्रवाई की जानकारी कुछ लोगों को लीक हो गई, जिससे स्पा संचालक सतर्क हो गए थे। इसके बावजूद, 3 सेंटरों से आपत्तिजनक गतिविधियों के प्रमाण पुलिस के हाथ लगे।
ये खबर भी पढ़ें... सेक्स रैकेट केस: मंगेतर ने प्रेमिका को बताया भारतीय, पुलिस पर गंभीर आरोप
छापेमारी के दौरान महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। पुलिस ने मॉल में मौजूद ग्राहकों को भी मौके पर ही हिरासत में लिया और सभी को गाड़ियों में बैठाकर चौकी ले जाया गया। यह कार्रवाई पुलिस के लिए संवेदनशील मानी जा रही थी, लिहाजा पूरी योजना गुप्त रूप से बनाई गई थी।
गौरतलब है कि एक महीना पहले भी स्मृति नगर क्षेत्र में ही एक स्पा सेंटर पर सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश ने छापा मारा था, जिसमें एक महिला संचालक और चार ग्राहक गिरफ्तार किए गए थे। बावजूद इसके, स्पा सेंटरों की मनमानी अब भी जारी थी।
ये खबर भी पढ़ें... वाराणसी गैंगरेप केस से बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 14 मोबाइल में 546 लड़कियों के न्यूड वीडियो मिले
एसएसपी विजय अग्रवाल ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिले में गैरकानूनी गतिविधियों को पूरी तरह बंद किया जाए। इन आदेशों के बावजूद सूर्या मॉल जैसे मॉल में 8-8 स्पा सेंटरों में अवैध व्यापार चलता मिला, जो पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े करता है।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि यह रेड किसी एक दिन की कार्रवाई नहीं थी, बल्कि काफी समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे सेंटरों पर नजर रखी जाएगी और कोई भी अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिरासत में लिए गए युवतियों और पुरुषों से पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... ग्राहक बन पहुंचा हवलदार, होटल में पुलिस का छापा, विदेशों तक जुड़े सेक्स रैकेट के तार
स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट | 13 गिरफ्तार | देह व्यापार का भंडाफोड़ | दुर्ग भिलाई सेक्स रैकेट | Chhattisgarh Sex Racket | prostitution in spa center
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा
रेड का नेतृत्व एएसपी पद्मश्री तंवर ने किया
पुलिस को पहले से थी सूचना, लेकिन लीक हो गई खबर
ये खबर भी पढ़ें... सेक्स रैकेट केस: मंगेतर ने प्रेमिका को बताया भारतीय, पुलिस पर गंभीर आरोप
सख्ती के साथ की गई कार्रवाई
एक महीना पहले भी हुई थी ऐसी ही कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... वाराणसी गैंगरेप केस से बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, 14 मोबाइल में 546 लड़कियों के न्यूड वीडियो मिले
एसएसपी के आदेश के बावजूद स्पा सेंटरों की मनमानी
आगे की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... ग्राहक बन पहुंचा हवलदार, होटल में पुलिस का छापा, विदेशों तक जुड़े सेक्स रैकेट के तार
स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट | 13 गिरफ्तार | देह व्यापार का भंडाफोड़ | दुर्ग भिलाई सेक्स रैकेट | Chhattisgarh Sex Racket | prostitution in spa center
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA