पत्रकार मुकेश चंद्रकार को न्याय दिलाने बनी SIT, CM साय ने कड़े निर्देश

Kanak Durga Jha | Jan 05, 2025, 10:25 IST
Share
SIT formed to provide justice to journalist Mukesh Chandrakar
SIT formed to provide justice to journalist Mukesh Chandrakar

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या मामले में जल्द से जल्द एक्शन लेने और मृतक पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा कदम उठाया है।

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या से छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्रकार मुकेश की हत्या में ठेकेदार सुरेश चंद्रकार समेत उसका भाई रितेश चंद्रकार, दिनेश चंद्रकार और महेंद्र रामटेके (सुपरवाइजर) शामिल हैं। हत्या के बाद से एक आरोपी ठेकेदार सुरेश फरार है। वहीं मामले में जल्द से जल्द एक्शन लेने और मृतक पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा कदम उठाया है।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

सीएम साय ने बनाई एसआईटी

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या की जांच के लिए सीएम साय ने एसआईटी बना दी है। अब मामले की पूरी जांच एसआईटी की टीम करेगी। बता दें कि इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा पुलिस ने शनिवार, 4 जनवरी को कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपी सुरेश के बैंक एकाउंट को होल्ड करवा दिया है।

खुलासा करते हुए पुलिस अफसरों ने बताया कि मुकेश की हत्या 1 जनवरी की देर रात ठेकेदार के बैडमिंटन कोर्ट वाले बाड़े में की गई। हत्या की घटना को रितेश चंद्रकार और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके ने अंजाम दिया था। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने का काम दिनेश चंद्रकार ने किया था। इस घटना की पूरी जानकारी ठेकेदार सुरेश को भी थी।

फर्जी डिग्री वाले छत्तीसगढ़ संवाद के प्रकाशन विशेषज्ञ, अनुभव न योग्यता

बता दें कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठेकेदार सुरेश और उसके भाइयों की अवैध निर्माण संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया है। ठेकेदार सुरेश और उसके भाइयों ने अवैध कंस्ट्रक्शन यार्ड पर कब्जा कर रखा था। यह कब्जा आरोपियों ने करीब 5 एकड़ की जमीन पर कर रखा था। इसे जिला प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाकर कब्जामुक्त कर दिया है।

कवासी लखमा ED दफ्तर से बाहर आए, बेटे और बहू का संपत्ति की डिटेल मांगी

FAQ

  1. पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या में मुख्य आरोपी कौन है और घटना कहां हुई?
    हत्या में मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार है। घटना ठेकेदार के बैडमिंटन कोर्ट वाले बाड़े में हुई थी।
  2. मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्या कदम उठाया?
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।
  3. आरोपियों की अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?
    प्रशासन ने आरोपियों की करीब 5 एकड़ जमीन पर अवैध निर्माण संपत्ति को बुलडोजर से ढहाकर कब्जामुक्त कर दिया।

देशी शराब बनाने वालों को मिलेगा बढ़ावा, मनपसंद एप के ग्राहकों की प्राइवेसी का खास ख्याल

Tags:
  • CG News
  • SIT
  • cg news in hindi
  • CM Vishnu Deo Sai
  • cg news update
  • cg news hindi
  • CM vishnu Deo Sai big announcement
  • cg news today
  • पत्रकार की हत्या
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • journalist Mukesh Chandrakar
  • Bastar journalist Mukesh Chandrakar
  • journalist Mukesh Chandrakar murder case
  • पत्रकार मुकेश चंद्रकार
  • बीजापुर में पत्रकार की हत्या
  • बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा