8 साल से चल रहा था खेल, STF ने खोला फर्जी 'अंजली' का राज

Harrison Masih | May 15, 2025, 14:20 IST
Share
STF exposed fake Anjali STF action bangaladesh woman durg bhilai chattisgarh the sootr
STF exposed fake Anjali STF action bangaladesh woman durg bhilai chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बुधवार 14 मई की रात एक अहम कार्रवाई करते हुए सुपेला क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 8 वर्षों से भारत में फर्जी पहचान के जरिए रह रही थी। 2 वर्ष से वह दुर्ग में रह रही थी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बुधवार 14 मई की रात एक अहम कार्रवाई करते हुए सुपेला क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 8 वर्षों से भारत में फर्जी पहचान के जरिए रह रही थी। 2 वर्ष से वह दुर्ग में रह रही थी। महिला की पहचान पन्ना बीबी (मूल निवासी - खुलना, बांग्लादेश) के रूप में हुई है, जो अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से छिपकर रह रही थी।

ऐसे घुसी भारत में

पुलिस जांच के अनुसार, पन्ना बीबी करीब 8 साल पहले बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के बोंगांव-पेट्रोपोल सीमा मार्ग से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। उसके पास न तो वैध पासपोर्ट था और न ही वीजा। भारत आने के बाद वह सबसे पहले कोलकाता के कुख्यात सोनागाछी इलाके में लगभग 5 साल तक रही और फिर दिल्ली चली गई। दिल्ली में 'पूजा' नाम की एक महिला के संपर्क में आने के बाद वह भिलाई आकर सुपेला के नेहरू चौक स्थित मकान में किराए से रहने लगी।

ये खबर भी पढ़ें... अब सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज, मदद करने वालों को नगद पुरस्कार

फर्जी दस्तावेजों का उपयोग

महिला ने दिल्ली के निहाल विहार पते पर एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसने अपना नाम 'अंजली सिंह' दर्शाया। उसने इस पहचान का उपयोग न सिर्फ अस्पतालों में इलाज के लिए किया, बल्कि सरकारी योजनाओं और अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ भी लिया। महिला ने पहचान छुपाने के लिए आधार कार्ड में अपनी तस्वीर को जानबूझकर धुंधला बनवाया था।

बांग्लादेश से सीधा संपर्क

पुलिस को जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन से IMMO ऐप के जरिए बांग्लादेश स्थित पिता, भाई, बहन और रिश्तेदारों से निरंतर संपर्क में रहने के सबूत मिले हैं। मोबाइल में दर्जनों अंतरराष्ट्रीय कॉल के रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं, जिससे उसके देश से संपर्क की पुष्टि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा, बैंक खाते फ्रीज

मकान मालिक पर भी कार्रवाई

पन्ना बीबी, सूरज साव नामक व्यक्ति के मकान में रह रही थी, जिसने किरायेदार की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी। इसे कानून का उल्लंघन मानते हुए सूरज साव के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

महिला पर निम्न कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं:

विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14(1), पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3(2), 3(3), भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की धारा 318 (फर्जी पहचान बनाना), 319 (छलपूर्वक लाभ लेना), 336(3) (राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा पहुंचाना) ।

ये खबर भी पढ़ें... माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई: अब तक 31 शव बरामद

टीम की सक्रियता से हुआ खुलासा

इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, तथा एसटीएफ के सउनि रमेश सिन्हा, पंकज चतुर्वेदी और संतोष गुप्ता की सक्रिय और सटीक भूमिका रही। यह घटना न केवल भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे अवैध घुसपैठिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्षों तक सिस्टम को चकमा देते रहते हैं। पुलिस और STF की तत्परता से यह मामला उजागर हुआ और अब आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... 7 लाख का खेल, भाई की शादी...फर्जी HR ने ऐसे रचाई साजिश

action | exposed | Identity Proof | Bangladesh | illegal bangladeshi | Durg | Bhilai | chattisgarh | अवैध अप्रवासी | अवैध बांग्लादेशी | छत्तीसगढ़ भिलाई | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Bhilai
  • Durg
  • action
  • छत्तीसगढ़ भिलाई
  • exposed
  • Bangladesh
  • अवैध
  • chattisgarh
  • STF
  • Identity Proof
  • अवैध अप्रवासी
  • illegal bangladeshi
  • अवैध बांग्लादेशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं