छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं पर सख्त कार्रवाई, 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द
Krishna Kumar Sikander | Jun 10, 2025, 12:49 IST
Strict action on drugs in Chhattisgarh, licenses of 25 medical stores cancelled the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर 2,920 मेडिकल स्टोरों की गहन जांच की। इस दौरान 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द या निलंबित किए गए।
छत्तीसगढ़ सरकार ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर पिछले दो महीनों में 2,920 मेडिकल स्टोरों की गहन जांच की। इस दौरान नारकोटिक दवाओं की बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द या निलंबित किए गए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य के सभी 144 ब्लड सेंटर्स को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं
ये खबर भी पढ़ें... भारत में 196 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, CDSCO की जांच में बड़ा खुलासा
नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन (नकॉर्ड) की राज्य स्तरीय बैठक के निर्देशों के आधार पर, औषधि निरीक्षकों और पुलिस की संयुक्त टीमें सक्रिय हुईं। इन टीमों ने 3,610 मेडिकल संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज, बिलिंग सिस्टम और नारकोटिक दवाओं के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड की गहन जांच की। कई मेडिकल स्टोरों में बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के नशीली दवाएं बेचने और स्टॉक में गड़बड़ी के मामले सामने आए। इसके चलते, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए गए।
ये खबर भी पढ़ें... अब हर जनरल स्टोर पर मिलेंगी बुखार और दर्द की दवाएं, सरकार ने दी हरी झंडी
ये खबर भी पढ़ें... हृदय रोग और मधुमेह के मरीजों के लिए दवाओं व डॉक्टरों की भारी कमी, प्रदेश में रोगियों की संख्या बढ़ी
स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने बड़ा कदम उठाया है। सभी 144 ब्लड सेंटर्स को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत लाइसेंस, रक्त भंडारण और अन्य गतिविधियों से जुड़े सभी आवेदन अब ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और सुगमता को बढ़ावा देगा। छत्तीसगढ़ सरकार का यह अभियान नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ़ में नशीली दवा | नशीली दवाओं पर सख्त कार्रवाई | Strict action on drugs in Chhattisgarh | licenses medical stores cancelled
ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं
नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान
नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन (नकॉर्ड) की राज्य स्तरीय बैठक के निर्देशों के आधार पर, औषधि निरीक्षकों और पुलिस की संयुक्त टीमें सक्रिय हुईं। इन टीमों ने 3,610 मेडिकल संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज, बिलिंग सिस्टम और नारकोटिक दवाओं के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड की गहन जांच की। कई मेडिकल स्टोरों में बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के नशीली दवाएं बेचने और स्टॉक में गड़बड़ी के मामले सामने आए। इसके चलते, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत 25 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए गए।
ये खबर भी पढ़ें... अब हर जनरल स्टोर पर मिलेंगी बुखार और दर्द की दवाएं, सरकार ने दी हरी झंडी
ब्लड सेंटर्स का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने बड़ा कदम उठाया है। सभी 144 ब्लड सेंटर्स को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत लाइसेंस, रक्त भंडारण और अन्य गतिविधियों से जुड़े सभी आवेदन अब ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और सुगमता को बढ़ावा देगा। छत्तीसगढ़ सरकार का यह अभियान नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
छत्तीसगढ़ में नशीली दवा | नशीली दवाओं पर सख्त कार्रवाई | Strict action on drugs in Chhattisgarh | licenses medical stores cancelled
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava