कोरिया में पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती, सब इंजीनियर और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Krishna Kumar Sikander | Jun 24, 2025, 13:53 IST
Share
Strictness on negligence in PM Housing Scheme in Korea the sootr
Strictness on negligence in PM Housing Scheme in Korea the sootr

छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर कीर्ति और अनुपस्थिति के लिए ग्राम पंचायत सचिव लालमन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें... अब पीएम आवास योजना में मकान बनाने के लिए नहीं लगेगा कोई शुल्क...

जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश

डॉ. चतुर्वेदी ने पीएमएवाई के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों ने आवास स्वीकृत होने के बाद ग्राम पंचायत छोड़ दी है, उनके नाम हटाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। साथ ही, हितग्राहियों को समय पर किश्तों का भुगतान और जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी, ऐसे पकड़ाया फर्जी बैंक अधिकारी

"आवा पानी झोंकी" अभियान

महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तीन चरणों में जियो-टैगिंग के मानकों के आधार पर कार्य करने को कहा गया। संगम अभियान के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने और जल संरक्षण के लिए "आवा पानी झोंकी" अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। सभी स्वीकृत मिट्टी कार्यों और पिछले वर्ष के पूर्ण निर्माण कार्यों को ऑनलाइन अपडेट करने का आदेश भी दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में ढिलाई पर प्रशासन की कड़ी करवाई, 14 सचिवों का वेतन रोका

कार्यों को त्वरित गति से करने के निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए दीवार लेखन व वातावरण निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में घोटालेबाजी, फर्जी जियो टैगिंग से करोड़ों की हेराफेरी

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन

बैठक में उप संचालक पंचायत ऋतु साहू, जिला पंचायत के सभी योजना प्रमुख, जनपद पंचायत बैकुंठपुर और सोनहत के सीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक मौजूद रहे। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन के लिए कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी।

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया में पीएम आवास | कोरिया में पीएम आवास योजना में लापरवाही | कोरिया में पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती | कोरिया में सब इंजीनियर और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश | PM Housing Scheme in Korea chhattisgarh | negligence in PM Housing Scheme in Korea | Strictness on negligence in PM Housing Scheme in Korea | instructions to take action against sub engineer and secretary

Tags:
  • छत्तीसगढ़ के कोरिया में पीएम आवास
  • कोरिया में पीएम आवास योजना में लापरवाही
  • कोरिया में पीएम आवास योजना में लापरवाही पर सख्ती
  • कोरिया में सब इंजीनियर और सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
  • PM Housing Scheme in Korea chhattisgarh
  • negligence in PM Housing Scheme in Korea
  • Strictness on negligence in PM Housing Scheme in Korea
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच