अफसर की बेटी ने अपने स्कूल ड्राइवर से की लव मैरिज,थाने में सिर फुटव्वल
Kanak Durga Jha | Nov 19, 2024, 11:14 IST
student fell in love with school driver married secretly bhilai
Bhilai News : भिलाई में स्थित महिला थाने में दो परिवार मारपीट करने लगे। दरअसल, BSP अधिकारी की बेटी ने अपने की स्कूल के ड्राइवर से लव मैरिज कर ली।
Bhilai News : भिलाई के सेक्टर-6 स्थित महिला थाने में सोमवार रात लव मैरिज के विवाद को लेकर हंगामा हो गया। BSP अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी शैवी ताम्रकार ने अपने स्कूल के ड्राइवर आशुतोष देशपांडे से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी से नाराज लड़की के परिजन थाने में पहुंचे और दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट हो गई।
CG PSC scam : टामन सिंह ने अपने बेटे-बहू का बनाया डिप्टी कलेक्टर
शैवी ताम्रकार और आशुतोष देशपांडे ने 6 नवंबर को रायपुर में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शैवी के माता-पिता ने नेवई थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में दोनों ने थाने पहुंचकर बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस ने उनके बालिग होने की पुष्टि के बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें महिला थाने बुलाया गया।
शैवी अपने पति और ससुर के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची, जहां उसके माता-पिता और अन्य परिजन भी आ गए। शैवी का आरोप है कि महिला थाने में उसके मामा और पिता ने गला पकड़कर उसे मारने की कोशिश की और उसके ससुर पर हमला कर दिया। इस हमले में ससुर के सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद महिला वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर लड़की के परिजनों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।
S*X सीडी कांड में जमानत पर चल रहे भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ी...
इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। टीआई प्रशांत मिश्रा का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत मिल गई है और जांच जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम
CG PSC scam : टामन सिंह ने अपने बेटे-बहू का बनाया डिप्टी कलेक्टर
भागकर की शादी, पुलिस ने लिया बयान
थाने में हंगामा और हिंसा
S*X सीडी कांड में जमानत पर चल रहे भूपेश बघेल की परेशानी बढ़ी...
पुलिस जांच में जुटी
अब इन लोगों को भी देना होगा 18% GST... लागू हुआ नया नियम
FAQ
- शैवी ताम्रकार और आशुतोष देशपांडे की शादी को लेकर विवाद क्यों हुआ?
शैवी ताम्रकार, जो एक BSP अधिकारी की बेटी हैं, ने अपने स्कूल के ड्राइवर आशुतोष देशपांडे से आर्य समाज मंदिर में शादी की। इस शादी से शैवी के परिवार वाले नाराज थे और इसी को लेकर विवाद हुआ। - थाने में क्या घटना हुई?
महिला थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे शैवी और आशुतोष के साथ उनके ससुर भी मौजूद थे। इसी दौरान शैवी के माता-पिता और परिजन वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट हुई। शैवी का आरोप है कि उसके मामा और पिता ने गला पकड़कर उसे मारने की कोशिश की और उसके ससुर को चोट पहुंचाई।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari