एनएसएस कैंप में योगा के बहाने छात्रों को पढ़वाई नमाज!

Krishna Kumar Sikander | Apr 15, 2025, 13:30 IST
Share
Students were made to read namaz in the name of yoga in NSS camp the sootr
Students were made to read namaz in the name of yoga in NSS camp the sootr

छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों को जबरन नमाज़ पढ़वाने का मामला सामने आया है। एनएसएस से जुड़े छात्रों ने इस बावत कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में हिंदू छात्रों को जबरन नमाज़ पढ़वाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) कैंप के दौरान हिंदू छात्रों को जबरन नमाज़ पढ़वाई गई। एनएसएस से जुड़े छात्रों ने इस बावत कोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों का आरोच है कि 30 मार्च को ईद थी। इस दिन कैंप में सभी छात्रों को एकत्र कर नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया।

छात्रों ने कोनी थाना में दर्ज कराई शिकायत

कोनी थाना में दी गई शिकायत में बताया गया है कि 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक कोटा स्थित शिव तराई में एनएसएस कैंप लगाया गया था। इस कैंप में विश्वविद्यालय के 159 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4 छात्र मुस्लिम थे । 30 मार्च को ईद के दिन भी कैंप लगाया गया था। कैंप में योग करने के लिए छात्र इकट‍्ठा हुए। फिर कोऑर्डिनेटर ने कैंप में शामिल चारों मुस्लिम छात्रों को मंच पर बुलाया। मुस्लिम छात्रों को नमाज पढ़ने को कहा गया, जबकि नीचे बैठे हिंदू छात्रों को नमाज़ अदा करने की प्रक्रिया दोहराने का आदेश दिया गया। इस दौरान एनएसएस कैंप के छात्रों का मोबाइल फोन जमा करा लिया गया था। इसके रण कोई वीडियो या फ़ोटो उपलब्ध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें... दरिंदगी से रवीना टंडन की बेटी आक्रोश में... CG का डरावना वीडियो किया शेयर

छात्रों को आरोप, धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन

छात्रों का आरोप है कि उनको नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया। हालांकि इस दौरान हिंदू छात्र ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। छात्रों के विरोध पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर ने इसे धार्मिक सद्भावना का प्रतीक बताते हुए अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज कराने वाले छात्रों का कहना है कि यह धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उन्हें बिना सहमति के धार्मिक गतिविधियों में शामिल किया गया। यह उनकी व्यक्तिगत आस्था के खिलाफ है। अगर ऐसी स्थिति मुस्लिम छात्रों के साथ होती तो अब तक हंगामा हो जाता और कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर के विरुद्ध कार्रवाई हो गई होती।

ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में 3 साल की बच्ची से रेप... पड़ोसी के घर रोते मिली मासूम

विश्वविद्यालय प्रशासन ने साधी चुप्पी

इस मामले को लेकर अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन का आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसको लेकर छात्रों और अभिभावकों में आक्रोश बढ़ रहा है। छात्रों की शिकायत कोनी थाना पुलिस ने स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी एक जांच कमेटी बनाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... राजधानी के मेन मार्केट में करोड़ों की प्रॉपर्टी पर Waqf Board का दावा

यह कहता है संविधान

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के एनएसएस छात्रों के जबरन नमाज पढ़वाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा संस्थानों में धर्म और सेकुलरिज़्म की सीमाओं को लेकर बहस शुरू हो गई है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 में हर भारतीय नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता है। मगर किसी पर धर्म पालन थोपना असंवैधानिक है।

ये खबर भी पढ़ें... नामी स्कूल के लेक्चरर को DPI ने किया सस्पेंड, बैड टच का आरोप

Tags : Student | namaz | Yoga | bilaspur

Tags:
  • बिलासपुर
  • namaz
  • Student
  • कैंप
  • Yoga
  • एनएसएस
  • छात्रों
  • bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं