सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर,कलेक्टर अपहरण कांड का आरोपी भी शामिल

Harrison Masih | Jul 12, 2025, 14:23 IST
Share
Sukma 23 Naxalites bounty 1.18 crore surrendered the sootr
Sukma 23 Naxalites bounty 1.18 crore surrendered the sootr

Sukma Naxal Surrender: बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी कुल 23 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं।

Sukma Naxal Surrender: बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ 1 करोड़ 18 लाख रुपए के इनामी कुल 23 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं और मुख्यधारा में लौट आए हैं। ये नक्सली विभिन्न बड़े हमलों और पुलिस पर हमलों में शामिल रहे हैं।

सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम है लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा, जो 2012 में सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें... Narayanpur Naxal Surrender: 37 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर,8 महिलाएं भी शामिल

सरेंडर में शामिल नक्सली

  • 8 नक्सली PLGA बटालियन नंबर-1 के सदस्य हैं, जो माओवादियों की सबसे खतरनाक इकाई मानी जाती है।
  • 9 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
  • 3 दंपति, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामाजिक जीवन में लौटने का फैसला किया।
  • सभी नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में सैकड़ों जवानों की हत्या में शामिल रहे हैं।
  • पहली बार बस्तर में इतने उच्च श्रेणी के इनामी नक्सलियों का एक साथ आत्मसमर्पण हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ में माओवाद ढहने की कगार पर,दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

इनाम की श्रेणियां

  • 11 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था।
  • 4 नक्सलियों पर 5-5 लाख
  • 1 पर 3 लाख
  • और 7 पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

कौन है DVCM लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा?

यह PLGA बटालियन नंबर-1 का सदस्य और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का कमांडर था। 2012 में कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण, 2017 बुर्कापाल हमला (25 जवान शहीद), और 2021 टेकलगुड़ा मुठभेड़ (21 जवान शहीद) जैसी घातक वारदातों में शामिल रहा है। इस पर 8 लाख रुपए का इनाम था।

कौन-कौन शामिल?

रमेश उर्फ कमलू – CCM और 1 करोड़ के इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा का सुरक्षा गार्ड। माड़वी जोगा BNPC, राजे उर्फ राजक्का, और नुप्पो लच्छू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी शीर्ष नक्सली कमांडरों के करीबी सहयोगी रह चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... New Surrender Policy | नक्सलियों को रोटी-कपड़ा-मकान देगी Chhattisgarh सरकार

DVCM लोकेश के आपराधिक इतिहास की प्रमुख घटनाएं:

वर्षघटनास्थानविवरण
2007IED विस्फोटदरभागुड़ा-आसीरगुड़ापुलिस वाहन को उड़ाने की कोशिश
2009एंबुश फायरिंगमेहता बंडाजवानों पर अचानक हमला
2012मुठभेड़बड़ेसेट्टीजंगल में पुलिस-नक्सली भिड़ंत
2012कलेक्टर अपहरणमांझीपाराएलेक्स पॉल मेनन का अपहरण
2017बुर्कापाल हमलासुकमा25 जवान शहीद
2018IED विस्फोटमुरतोंडा-तिम्मापुरमपुलिस वाहन को टारगेट किया गया
2018मुठभेड़जारापल्लीघातक झड़प
2021टेकलगुड़ा मुठभेड़सुकमा21 जवान शहीद
2024कैंप हमलाधरमावरमहाल ही की एक बड़ी वारदात

सरेंडर कहां और कैसे हुआ?

इन सभी नक्सलियों ने CRPF DIG और सुकमा SP के सामने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों का कहना है कि इन नक्सलियों से पूछताछ के दौरान नक्सली नेटवर्क, गुप्त ठिकानों और आगे की रणनीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो नक्सल ऑपरेशन में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: बीजापुर में कमजोर पड़ा लाल आतंक, 13 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस का बयान

सरेंडर करने वाले सभी नक्सली बड़े कैडर्स के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। इनसे संगठन की आंतरिक गतिविधियों को लेकर अहम जानकारियां मिल सकती हैं। यह बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी कामयाबी है।” — सुकमा SP
सुकमा में नक्सलियों का यह सामूहिक आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की रणनीति और बदली हुई सामाजिक सोच का नतीजा है। ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में और भी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।

सुकमा नक्सल सरेंडर | 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर | सुकमा कलेक्टर अपहरण कांड | sukma 23 Naxalites surrender | CG News | sukma naxal news | CG Naxalite surrender | CG Naxal News

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • CG Naxal News
  • CG Naxalite surrender
  • सुकमा नक्सल सरेंडर
  • 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • सुकमा कलेक्टर अपहरण कांड
  • Sukma Naxal surrender
  • sukma 23 Naxalites surrender
  • sukma naxal news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज