आबकारी विभाग में बड़ा खेल.... मंत्री को बिना बताए आगे बढ़ी 22 निलंबित अफसरों की बहाली प्रक्रिया

VINAY VERMA | Jun 04, 2026, 16:11 IST
Share
suspended-officers-reinstatement-controversy
suspended-officers-reinstatement-controversy

छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में शराब घोटाले से जुड़े 22 निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित बहाली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आबकारी मंत्री ने इस प्रक्रिया से अनभिज्ञता जताते हुए इसे रोकने की बात कही है।

Raipur. आबकारी विभाग में शराब घोटाले में काफी समय से निलंबित चल रहे 22 अधिकारियों और कर्मचारियों की गुपचुप बहाली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जब मामला आबकारी मंत्री के सामने लाया गया तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया और साफ़ कहा कि उन्हें ऐसी किसी कवायद की जानकारी नहीं है और अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो वह इसे होने नहीं देंगे। दूसरी ओर विभाग के आबकारी आयुक्त खुद स्वीकार कर रहे हैं कि सभी निलंबित अधिकारियों ने बहाली के लिए आवेदन दिया है और विभाग उन आवेदनों को प्रक्रिया के तहत शासन को भेजने की तैयारी कर चुका है।

फाइल शासन को भेजने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से आबकारी विभाग की स्थापना शाखा में निलंबित अधिकारियों की बहाली से जुड़ी फाइल पर काम चल रहा है। संबंधित अधिकारियों के आवेदन और उनकी सेवा संबंधी जानकारी संकलित करके अब पूरा प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की स्थिति में है। यह फाइल फ़िलहाल आबकारी आयुक्त की टेबल पर है।

मंत्री का बयान और राजनीतिक टकराव

जब इस मामले में आबकारी मंत्री से बात की गई कि निलंबित अफसरों को कैसे बहाल कर रहे हैं? इस पर आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी फाइल की जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि यदि वास्तव में ऐसी कोई प्रक्रिया चल रही है तो उसे होने नहीं दिया जाएगा। मंत्री के इस बयान ने पूरे मामले को साधारण प्रशासनिक प्रक्रिया से निकालकर राजनीतिक और प्रशासनिक टकराव के केंद्र में ला खड़ा किया है।

आयुक्त की प्रतिक्रिया और स्टाफ की कमी

उधर आबकारी आयुक्त पी एल्मा का कहना है कि सभी 22 निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहाली के लिए आवेदन दिया है। यह स्वाभाविक प्रक्रिया है क्योंकि कोई भी निलंबित कर्मचारी सेवा में वापस आना चाहता है। विभाग का काम केवल उन आवेदनों को शासन तक पहुंचाना है। अंतिम फैसला सरकार को करना है। हालांकि आयुक्त ने एक और महत्वपूर्ण बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि विभाग में उप संचालक स्तर से लेकर मैदानी अमले तक अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी है। कई जिलों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभाग लगातार शासन से अतिरिक्त स्टाफ की मांग कर रहा है।

बहाली पर सवाल और भविष्य की प्रक्रिया

जानकारों का कहना है कि ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्टाफ की कमी के कारण निलंबित अधिकारियों की वापसी पर विचार किया जा रहा है? फिलहाल बहाली की फाइल शासन के दरवाजे तक पहुंचने वाली है। लेकिन मंत्री के सख्त बयान ने इस पूरी प्रक्रिया को विवादों के घेरे में ला दिया है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार मंत्री के रुख को प्राथमिकता देती है या फिर विभाग की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्ताव पर आगे बढ़ती है, जबकि इन निलंबित अफसरों में से कई की संपत्ति ईडी अटैच भी कर चुकी है।

निलंबित अधिकारियों की सूची

इनमें नवीन प्रताप सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, अरविंद पटेल, गंभीर सिंह, नितिन बंजारे, प्रकाश पाल, नीतू नोटानी, जनार्दन कोर्राम, वेदराम लहरे, दिनकर वासनिक, अनंत कुमार सिंह, अश्वनी अनंत, मंजूश्री केसर, प्रमोद नेताम, मोहित जायसवाल, जीतराम मंडावी, देवलाल वैद्य, अनिमेष नेताम, आशीष कौसम, सौरभ बख्शी, विजय सेन और जी.सिंह शामिल हैं।

FAQ

  1. निलंबित आबकारी अधिकारियों की बहाली का विवाद क्या है?
    कुल 22 निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों की गुपचुप बहाली की तैयारी से विवाद बढ़ा। मंत्री ने कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, जबकि आयुक्त ने आवेदन और प्रस्ताव की पुष्टि की है।
  2. छत्तीसगढ़ आबकारी मंत्री का बहाली पर क्या रुख है?
    आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी किसी प्रक्रिया की जानकारी नहीं है और अगर वास्तव में ऐसा कुछ हो रहा है तो वे इसे होने नहीं देंगे।
  3. छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में निलंबित अधिकारियों में कौन-कौन शामिल हैं?
    निलंबित अधिकारियों में नवीन प्रताप सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, अरविंद पटेल, गंभीर सिंह सहित कुल 22 नाम शामिल हैं। इनमें से कई की संपत्ति ईडी द्वारा अटैच की जा चुकी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली या मुआवजा तय करने का कोई फार्मूला नहीं

सरकार ने एक काम के लिए लगाए दो अफसर, अटक गई आईपीएस की बहाली की फाइल

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अनवर, अरूणपति समेत अन्य ED की रिमांड पर, 12 जून को अगली सुनवाई

115 करोड़ के बाद अब छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में दो नए वित्तीय घोटालों का हुआ खुलासा

Tags:
  • आबकारी विभाग
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग
  • आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा