बुक स्कैनिंग कार्य में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित,विभागीय निर्देशों की अवहेलना का आरोप

Harrison Masih | Jun 27, 2025, 20:47 IST
Share
Teacher suspended for negligence in scanning work raipur
Teacher suspended for negligence in scanning work raipur

रायपुर संभाग के शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, रायपुर के निर्देश पर बुक स्कैनिंग कार्य की समीक्षा हेतु संकुल केंद्र भूकेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

रायपुर संभाग के शिक्षा विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, रायपुर के निर्देश पर बुक स्कैनिंग कार्य की समीक्षा हेतु संकुल केंद्र भूकेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सहायक संचालक उषा किरण खलखो एवं सुरेखा थानथराट उपस्थित रहीं।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित

मूल शिक्षक मनबोध नंद पर कई गंभीर आरोप

निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक मनबोध नंद, जो मूल रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौसरा, विकासखंड बसना (महासमुंद) में पदस्थ हैं, पुस्तक वितरण में चार दिनों की देरी और 8 विद्यालयों में कार्य प्रारंभ न होने जैसी लापरवाहियों पर संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।

इतना ही नहीं, 25 जून को आयोजित ऑनलाइन विभागीय बैठक में भी वे अनुपस्थित पाए गए। जबकि पाठ्यपुस्तकों की डिलीवरी 21 जून को प्राप्त हो चुकी थी, बावजूद इसके वितरण 25 जून को किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... स्प्राइट की बोतल में शराब! सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत, प्रधान पाठक निलंबित

स्कैनिंग कार्य में लापरवाही, आदेशों की अनदेखी

जांच में पाया गया कि पाठ्यपुस्तकों के स्कैनिंग कार्य में भी मनबोध नंद ने निर्देशों की अवहेलना की और कार्य समय पर प्रारंभ नहीं किया। इन सभी मामलों को शिक्षा विभाग ने गंभीर कदाचार और अनुशासनहीनता माना है।

सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पांडेय ने शिक्षक मनबोध नंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में भीड़तंत्र की बर्बरता, बाइक चोरी के शक में दो युवकों को बाइक से बांधकर पीटा

निलंबन के दौरान मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

निलंबन अवधि में नियमानुसार शिक्षक को जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। साथ ही उनका मुख्यालय अब विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मगरलोड (धमतरी) नियत किया गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि दिशा-निर्देशों की अनदेखी और कार्य में ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... बीरगांव CHC में प्रसव के बाद महिला की मौत: डॉक्टर निलंबित, जांच में लापरवाही उजागर

रायपुर शिक्षक निलंबित | बुक स्कैनिंग कार्य में लापरवाही | रायपुर शिक्षा विभाग की कार्रवाई | raipur teacher suspended

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • रायपुर शिक्षक निलंबित
  • बुक स्कैनिंग कार्य में लापरवाही
  • रायपुर शिक्षा विभाग की कार्रवाई
  • raipur teacher suspended
  • मनबोध नंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा