तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी नक्सलियों से शांतिवार्ता को लेकर सक्रिय
Krishna Kumar Sikander | Apr 28, 2025, 18:09 IST
Telangana CM Reddy active in peace talks with Naxals the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर जवान भीषण गर्मी में भी जंगलों और पहाड़ों के बीच नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। मुखबिरी के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों की जान लेने वाले नक्सलियों की जान बचाने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सक्रिय हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों के जवान भीषण गर्मी में भी जंगलों और पहाड़ों के बीच नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। नक्सल मुक्ति के संकल्प के साथ डटे जवानों के कारण खुंखार नक्सली और उनके टॉप लीडरों को अपनी जान के लाले पड़ गए हैं। सुरक्षा बलों के जवानों की हत्या करने और मुखबिरी के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों की जान लेने वाले नक्सलियों की जान बचाने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सक्रिय हो गए है। नक्सलियों के समर्थन में इन दलों के नेता अब सरकार से शांतिवार्ता की करने की अपील कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... जवानों ने 6 दिनों में नष्ट किए नक्सलियों के 100 से अधिक बम
नक्सलियों के खिलाफ देश के सबसे बड़े अभियान के बीच तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के केंद्र सरकार से शांति वार्ता की वकालत के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शांति वार्ता की अपील के मुद्दे पर वरिष्ठ सहयोगियों से भेंट की है। वहीं, केसीआर की बेटी के. कविता ने भी शांति वार्ता का राग अलापने लगी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण का प्रयास
सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में फंसे कुख्यात नक्सली नेताओं को बचाने के लिए राजनीतिक आकाओं ने गोलबंदी शुरू कर दी है। नक्सलियों की शांति वार्ता की अपील को तेलंगाना से समर्थन मिल रहा है। बीआरएस और सत्तारुढ़ कांग्रेस नक्सलियों से वार्ता के पक्ष में खड़ी हो गई है। उधर, पूर्व जस्टिस चंद्रकुमार, प्रोफेसर हरगोपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शांति वार्ता के पक्ष में पहल करने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़ें... जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
जना रेड्डी के आवास पर हुई मुख्यमंत्री की बैठक में सरकारी सलाहकार के. केशव राव और वेम नरेंद्र रेड्डी शामिल हुए। बैठक नक्सलियों के युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील पर चर्चा की गई। इस बीच इसी मुद्दे पर प्रोफेसर हरगोपाल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस बावत गत 22 अप्रैल को हरगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
ये खबर भी पढ़ें... बीयर बम से जवानों को उड़ाना चाहते थे नक्सली... बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन
नक्सलवाद को लेकर केसीआर की बेटी और बीआरएस की एमएलसी के. कविता ने कहा- नक्सलवाद एक विचारधारा है। इसे केवल चर्चा से खत्म किया जा सकता है। आतंक को बल द्वारा खत्म करने का प्रयास ठीक नहीं है। ऑपरेशन कगार को तत्काल रोका जाए। केंद्र और राज्य सरकारें नक्सलियों को शांति चर्चा के लिए बुलाएं।
केसीआर के बयान और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की सक्रियता पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार किया। चंद्राकर ने कहा कि देश जानता है कि केसीआर के कार्यकाल में तेलंगाना में नक्सलियों की क्या स्थिति थी। केसीआर सत्ता से हट गए तो उन्हें नक्सली याद आ रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जब मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त का संकल्प लिया था तो उन्होंने साफ कहा था कि नक्सलियों के पास दो विकल्प है। पहला आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे और दूसरा सुरक्षा बलों के जवानों की गोलियों का निशाना बनों। अब तक हजारों नक्सली दूसरा विकल्प चुनकर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वे सामान्य जीवन जी रहे हैं, लेकिन सत्ता बंदूक के नोक से निकलती का सपना देखने वाले और समानांतर सरकार चलाने वालों ने पहला विकल्प चुना। अब भी किसी शांति वार्ता की आवश्यकता नहीं है। नक्सली हथियार डालें और मुख्यधारा में लौट आएं।
TELANGANA | CM | naxli | Raipur | CG News | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर
ये खबर भी पढ़ें... जवानों ने 6 दिनों में नष्ट किए नक्सलियों के 100 से अधिक बम
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वरिष्ठ सहयोगियों से की भेंट
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के चक्रव्यूह में फंसे नक्सलियों को राजनीतिक संरक्षण का प्रयास
राजनीतिक आकाओं की गोलबंदी शुरू
ये खबर भी पढ़ें... जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
सत्तारुढ़ कांग्रेस ने की बैठक
ये खबर भी पढ़ें... बीयर बम से जवानों को उड़ाना चाहते थे नक्सली... बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन
कविता बोली-आतंक पर न हो बल प्रयोग
केसीआर के के बयान पर चंद्राकर का पलटवार
नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण का विकल्प
TELANGANA | CM | naxli | Raipur | CG News | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari