टॉपर इशिका की इलाज कराएगी सरकार... ब्‍लड कैंसर से लड़ रही जंग

Kanak Durga Jha | May 07, 2025, 21:06 IST
Share
The government provide treatment to topper Ishika fighting against blood cancer
The government provide treatment to topper Ishika fighting against blood cancer

कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 छत्तीसगढ़ मेरिट लिस्ट में परलकोट क्षेत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर की छात्रा इशिका बाला 99.17 अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य 10 वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ब्‍लड कैंसर से पीड़ित छात्रा ने दसवीं छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 छत्तीसगढ़ मेरिट लिस्ट में परलकोट क्षेत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर की छात्रा इशिका बाला 99.17 अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य 10 वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि कुमारी इशिका बाला पिता शंकर बाला, माता श्रीमती इति बाला ग्राम पी व्ही 51निवासी है, इनके परिवार में माता पिता चार बहन एक भाई कुल सात लोग है। इनके परिवार में आय का मुख्य स्रोत कृषि है। सभी भाई बहन पढ़ाई में मेधावी है। इशिका ने कक्षा 8 वीं एवं 9 वीं की वार्षिक परीक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

ये खबर भी पढ़िए...ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रही इशिका ने किया टॉप, 2 साल से जंग लड़ रही

इशिका बाला को है ब्लड कैंसर

ज्ञात हो कि छात्रा इशिका बाला पिछले दो साल से ब्लड कैंसर रोग से पीड़ित है जिस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा नहीं दिला पाई थी, परीक्षा ना दे पाने की स्थिति में परिवार में मायूस थी परंतु बहादुर छात्रा और उसके परिवार वालों ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में कैंसर से जंग लड़ते हुए 10 वीं बोर्ड परीक्षा दिलाई।

इशिका बाला के पिता शंकर बाला ने बताया पिछले सत्र तिमाही परीक्षा के दौरान इशिका की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई नाक से खून बह रहा था। इलाज के दौरान ब्लड कैंसर होने का पता चला। मेरी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है मेरी पुत्री के इलाज के लिए स्कूल, ग्राम, परिजनों ने आगे बढ़कर मदद किया अब तक पंद्रह लाख रुपए से अधिक का खर्चा हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग ने चौकाया...5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

इसमें इंडियन कैंसर सेंटर मुंबई से तीन लाख, आयुष्मान कार्ड से एक लाख का सहायता मिला है। अभी रायपुर के बालकों मेडिकल में इलाज जारी है। मेरी पुत्री के इलाज में सहयोग करने वाले सभी सज्जनों का आभार व्यक्त करता हूं।

छात्र इशिका बाला से बात करने पर उन्होंने बताया मेरी इस सफलता में मेरे माता, पिता, दोस्तों, शिक्षक, शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिन्होंने कैंसर रोग से ग्रसित होने के बावजूद हर कदम पर मेरा मनोबल बनाए रखा है, मेरी दिली इच्छा है कि सिविल सर्विसेस (आईएएस) अधिकारी बनू।

बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है इशिका

प्राचार्य अरुण कुमार कीर्तनिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहुर से बात करने पर उन्होंने बताया इशिका बाला बहुत ही हिम्मतदार छात्रा है, बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है, कैंसर रोग से पीड़ित होने के पश्चात अपनी पूरी मेहनत से आज पूरे राज्य में अपना और गोंडाहुर स्कूल का नाम रोशन किया है।

ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक... चारों ओर आतिशबाजी

स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है, छात्रा इशिका बाला गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद पूरे प्रदेश में एक मिसाल कायम की है,अब से इशिका बाला के इलाज का संपूर्ण खर्चा शासन उठाएगा।

FAQ

  1. कक्षा 10वीं की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान किस छात्रा ने प्राप्त किया है और कितने अंक प्राप्त किए?
    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान परलकोट क्षेत्र की छात्रा इशिका बाला ने प्राप्त किया है। उन्होंने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए।
  2. इशिका बाला किस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्होंने परीक्षा कैसे दी?
    इशिका बाला पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। बीमारी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस वर्ष परीक्षा दी, जिसमें उन्होंने प्रदेश में टॉप किया।
  3. इशिका बाला की सफलता में किनका योगदान रहा और उनका भविष्य का सपना क्या है?
    इशिका की सफलता में उनके माता-पिता, शिक्षक, दोस्त और पूरे गांव के लोगों का सहयोग रहा। उनका सपना है कि वे सिविल सर्विसेज (IAS) अधिकारी बनें।
ये खबर भी पढ़िए...मॉकड्रिल में अब होगा ब्लैकआउट, सायरन बजते ही बंद हो जाएगा पूरा शहर

CG board | CG Board Result | Chhattisgarh Board | chhattisgarh board exam | 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा | 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा | छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Board
  • chhattisgarh board exam
  • CG Board Result
  • छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा
  • बोर्ड परीक्षा
  • 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
  • CG board
  • 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती