नकली होलोग्राम के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच रहे कानून के लंबे हाथ

Krishna Kumar Sikander | Apr 25, 2025, 10:12 IST
Share
The long arm of the law is not reaching the main accused of fake hologram the sootr
The long arm of the law is not reaching the main accused of fake hologram the sootr

छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम बनाने वाले सरगना का नाम पकड़े गए आरोपियों ने सरेआम बताया है। इसके बावजूद सरगना पुलिस के गिरफ्त से बाहर है और आबकारी विभाग और आमानाका पुलिस उदासीन है।

शराब की खपत और शराब घोटाले को लेकर सूर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ में न तो पीने वालों की संख्या में कोई कमी आती है और ना ही इसकी आड़ में गोरखधंधा करने वालों की जेब कभी खाली होती है। ताजा मामला राजधानी रायपुर का बताया है। एक बार फिर नकली होलोग्राम का जिन्न बाहर आ गया है। इस बार इसके पीछे किसका हाथ है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया। हालांकि इस मामले में प्रदेश की राजनीति में नया उबाल देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा का बड़ेशेट्टी गाँव हुआ नक्सल मुक्त

प्रशासन क्यों लापरवाह और बेबस

छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम की आड़ लेकर दो हजार करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था। इसका भंडाफोड़ होने के बाद कई शराब माफियाओं को सलाखों के पीछे डाल दिया गया तो पीछे-पीछे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी जेल डाल दिए गए। अब 40 हजार नकली होलोग्राम का पकड़ा जाना कई और सवालों को खड़े कर रहा है। साथ ही इस मामले में प्रशासन क्यों लापरवाह और बेबस है। ये भी समझ से परे है, क्योंकि इस बार पकड़े गए आरोपी ने रणजीत गुप्ता का नाम लिया था। इसके बावजूद पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है।

ये खबर भी पढ़ें... बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का झटका!

सरगना का नाम आने के बाद भी कार्रवाई नहीं

बड़ा सवाल यह है कि जांच कब तक जारी रहेगी? नकली होलोग्राम बनाने वाले सरगना का नाम पकड़े गए आरोपियों ने सरेआम बताया है। इसके बावजूद सरगना पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। नकली होलो ग्राम मामले में जिस ढाबा पर सबसे पहले छापेमारी की गई थी और जहां से नकली होलोग्राम और बोतल के ढक्कन मिले थे। साथ ही इस मामले से संबंधित जानकारी भी यही से हासिल हुई थी। वह ढाबा अभी भी धड़ले से चल रहा है। आबकारी विभाग ने इस ढाबे में काम करने वाले आरोपी युवक से साथ फोटो खिंचवाकर मीडिया को दिया था। वह युवक 24 घंटे बाद उसी ढाबे में पर मिला। ऐसे में आबकारी विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम आतंकी हमला : राजधानी एक्सप्रेस से लौटेंगे छत्तीसगढ़ के पर्यटक

आबकारी विभाग और आमानाका पुलिस उदासीन

इस मामले में गिरफ्त में आए आरोपियों ने हवालात जाने से पहले रंजीत गुप्ता के नाम का जिक्र किया है। सवाल उठता है कि आखिर रंजीत गुप्ता कौन है ? दूसरा बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश में पहले ही शराब घोटाला फूट चुका है। इस मामले में कई नामचीन हस्तियां सलाखों के पीछे हैं। ईडी और सीबीआई लगातार इस मामले की जांच में जुटी है, इसके बावजूद आखिर प्रदेश में दूसरी बार किसने दहकते आग के गोले में हाथ डालने की कोशिश की है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब परोसने के मामले में ही सही, लेकिन दबिश देकर नकली होलोग्राम के एक और नए अध्याय का खुलासा कर दिया है। हालांकि इस पूरे मसले पर छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग और आमानाका पुलिस की कार्रवाई उदासीन नजर आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले

Tags : law | accused | Fake | CG News | Raipur | नकली होलोग्राम मामला | छत्तीसगढ़ शराब घोटाला नकली होलोग्राम केस | मुख्य आरोपी | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • accused
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • law
  • Fake
  • मुख्य आरोपी
  • नकली होलोग्राम मामला
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला नकली होलोग्राम केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड