पहलगाम आतंकी हमला : राजधानी एक्सप्रेस से लौटेंगे छत्तीसगढ़ के पर्यटक
Krishna Kumar Sikander | Apr 24, 2025, 17:07 IST
Pahalgam terror attack : Tourists from Chhattisgarh will return by Rajdhani Express the sootr
छत्तीसगढ़ के 64 पर्यटक पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में फंस गए थे। सभी को श्रीनगर के होटल में ठहराया गया था। अब सभी पर्यटक सकुशल लौट रहे हैं। ये पहले श्रीनगर से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से लौटेंगे।
छत्तीसगढ़ के 64 पर्यटक पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में फंस गए थे। सभी को श्रीनगर के होटल में ठहराया गया था। इन पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही थी। अब सभी पर्यटक सकुशल लौट रहे हैं। ये पहले श्रीनगर से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से लौटेंगे। इसकी सूचना पर्यटकों के परिजनों को दे दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले
श्रीनगर में फंसे पर्यटकों ने बताया कि वे पहलगाम जा रहे थे, तभी वहां आतंकी हमले की सूचना मिली। यह सूचना मिलने के बाद उनको बीच में ही रोककर कहा गया कि वहां मत जाइए। साथ ही सभी को श्रीनगर भेजा दिया गया। अब छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। श्रीनगर में अब हालात सामान्य है। पर्यटकों की श्रीनगर से सड़क मार्ग से वापसी की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... धान के बीज की कीमत बढ़ी
पहलगाम में छत्तीसगढ़ के लोगों के भी फंसे होने की सूचना मिली तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे बातचीत की। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा भी छत्तीसगढ़ के पर्यटकों से संपर्क में है। विजय शर्मा ने कहा है कि सभी पर्यटकों से बातचीत की गई है। उनके वापसी के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है। हालांकि कुछ लोग दिल्ली रुकना चाह रहे हैं तो कुछ जल्द वापस आना चाहते हैं। पर्यटकों को सही सलामत लाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... तीसरी लाइन के लिए 50 ट्रेनों के पहिए 25 अप्रैल से फिर रूकेंगे
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत मंगलवार हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आतंकी हमले में सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले लोगों में महाराष्ट्र से हैं। आतंकियों ने महाराष्ट्र के छह पर्यटकों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा गुजरात और कर्नाटक के भी 3-3 लोग आतंकियों का निशाना बने, जबिक छत्तीसगढ़ के दिनेश मिरानिया की भी गोली मारी गई।
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के 5 हजार जवानों ने 300 बड़े नक्सली नेताओं को घेरा, पांच मार गिराए
Tags : Pahalgam | pahalgam attack | PahalgamTerroristAttack | tourists | पहलगाम में आतंकी हमला
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले
सड़क मार्ग से की जा रही वापसी
ये खबर भी पढ़ें... धान के बीज की कीमत बढ़ी
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने की बात
ये खबर भी पढ़ें... तीसरी लाइन के लिए 50 ट्रेनों के पहिए 25 अप्रैल से फिर रूकेंगे
हमले में 26 लोगों की गई जान
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षा बलों के 5 हजार जवानों ने 300 बड़े नक्सली नेताओं को घेरा, पांच मार गिराए
Tags : Pahalgam | pahalgam attack | PahalgamTerroristAttack | tourists | पहलगाम में आतंकी हमला
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA