गर्लफ्रेंड के इश्क में बन गया चोर..पैसे पार कर माशूका को दिलाया मोबाइल

Kanak Durga Jha | Apr 29, 2025, 12:46 IST
Share
thief in love for girlfriend mobile for lover bilaspur the sootr
thief in love for girlfriend mobile for lover bilaspur the sootr

Bilaspur Crime News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से अजीब मामला सामने आया है। एक लड़का अपनी प्रेमिका के प्यार में इतना पागल हो गया कि चोरी करने लगा।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से अजीब मामला सामने आया है। एक लड़का अपनी प्रेमिका के प्यार में इतना पागल हो गया कि चोरी करने लगा। चोरी किए पैसे से लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट किया। प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड से मोबाइल की मांग की थी। अपनी माशूका की मांग पूरी करने के लिए युवक ने एक प्रीमियम शराब दुकान में चोरी की। इसके बाद चोरी किए पैसे से मोबाइल दिलाया।

ये खबर भी पढ़िए...IIM की पढ़ाई अब फ्री में... साथ ही हर महीने 50,000 रुपए देगी साय सरकार

ऐसे की चोरी

यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने पहले दुकान की फॉल सीलिंग काटकर अंदर घुसने का रास्ता बनाया। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 97,800 रुपए नकद लेकर फरार हो गए थे। चोरी का एहसास होते ही दुकान के प्रबंधक ने थाने में इसकी शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने देखा कि गल्ले से चोरों ने पूरा कैश पार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़िए...टीटीई बनके सारनाथ एक्सप्रेस में कर रहा था वसूली... पकड़ा गया

चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को किया मोबाइल गिफ्ट

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज के सहारे तीनों युवकों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों ने जब चोरी करने की वजह बताई तो पुलिस भी सुनकर चौंक गई। युवकों ने बताया कि उन्होंने चोरी अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए किया था। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...विधवा बहू का खर्चा अब उठाएंगे ससुराल वाले... हाई कोर्ट का आदेश

FAQ

  1. बिलासपुर जिले में चोरी की यह घटना क्यों और कैसे हुई?
    यह घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए दो दोस्तों के साथ मिलकर एक प्रीमियम शराब दुकान में चोरी की। उन्होंने दुकान की फॉल सीलिंग काटकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले से लगभग ₹97,800 नकद चुरा लिए।
  2. पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा?
    चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुकान का निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के माध्यम से तीनों आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
  3. आरोपियों ने चोरी करने की क्या वजह बताई?
    गिरफ्तार युवकों ने बताया कि चोरी की मुख्य वजह थी प्रेमिका की मोबाइल की मांग। अपने प्रेम को खुश करने के लिए उन्होंने चोरी की और उसी पैसे से मोबाइल खरीदकर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया।

ये खबर भी पढ़िए...भारत का पहला ऑनलाइन वक्फ बोर्ड... अकाउंट में भेजना होगा संपत्ति किराया

crime news | Crime news The sootr | crime news today | chhattisgarh crime news | cg crime news

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा