जिनके संग नक्सलियों ने खेली खून की होली, वो बना रहे अब हर्बल गुलाल

Kanak Durga Jha | Mar 12, 2025, 20:02 IST
Share
Those with whom Naxals played Holi blood now making herbal gulaal the sootr
Those with whom Naxals played Holi blood now making herbal gulaal the sootr

कांकेर में इस होली त्योहार पर लोगों को प्राकृतिक रंगों का विकल्प मिलेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों ने हर्बल गुलाल तैयार किया है।

कांकेर में इस होली त्योहार पर लोगों को प्राकृतिक रंगों का विकल्प मिलेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों ने हर्बल गुलाल तैयार किया है। यह गुलाल पुराना बस स्टैंड के पास स्थित सी-मार्ट और कलेक्टर कार्यालय परिसर में बेचा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़ में प्रियंका चोपड़ा... प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से आईं

इस हर्बल गुलाल में पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पालक, धनिया पत्ती, पलाश फूल, गेंदा फूल, हल्दी, मेहंदी पत्ती, धंवई फूल, चुकंदर, सिंदूर बीज और अरारोट का आटा शामिल है। महिलाओं ने इस साल करीब 40 हजार रुपए के गुलाल की बिक्री की है।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : CGPSC पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

बस्तर की महिलाओं ने तैयार किया गुलाल

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के मुताबिक, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में यह पहल की गई है। कांकेर, दुर्गूकोंदल, नरहरपुर और भानुप्रतापपुर विकासखंड के 6 महिला स्व-सहायता समूहों की 45 सदस्य इस काम में जुटी हैं। यह पहल न केवल पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि महिलाओं को रोजगार का अवसर भी प्रदान कर रही है। समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पाद की शुद्धता और विश्वसनीयता 100 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED का समन, शराब घोटाले में होना होगा 15 मार्च को पेश

त्वचा में नही होगा कोई साइड इफैक्ट

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि पिछले साल से जिले में बिहान योजना से जुड़े समूहों द्वारा हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है, यह केमिकल फ्री होने के कारण इस गुलाल को काफी पसंद किया जा रहा है। इससे त्वचा में किसी भी प्रकार का साईड इफेक्ट नहीं होता है। भानुप्रतापपुर की भारती साहू, धनेश्वरी दुग्गा और विकासखंड कांकेर के ग्राम सिंगारभाट की शोभा प्रसाद द्वारा हर साल हर्बल गुलाल बनाया जाता है। समूह सदस्यों द्वारा इस साल कुल 287 किलोग्राम हर्बल गुलाल उत्पादित किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam Vacancy: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू... कई पदों पर निकली भर्ती

Tags:
  • beet dung ash herbal gulal in Gaushala
  • चुकंदर गोबर की भस्मी वाला हर्बल गुलाल
  • holi
  • Herbal gulal being made for Holi
  • होली के लिए बन रहा हर्बल गुलाल
  • Herbal Gulal
  • हर्बल गुलाल
  • होली 2025
  • holi 2025 festival on friday
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती