24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें
Harrison Masih | Jun 01, 2025, 17:52 IST
Three suicides in 24 hours Dhamtari chattisgarh the sootr
धमतरी जिले में बीते 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग आत्महत्या के मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। तीनों घटनाएं पारिवारिक, मानसिक और सामाजिक दबावों से जुड़ी बताई जा रही हैं। ये घटनाएं भखारा और कुरूद थाना क्षेत्र में हुईं।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीते 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग आत्महत्या के मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। तीनों घटनाएं पारिवारिक, मानसिक और सामाजिक दबावों से जुड़ी बताई जा रही हैं। ये घटनाएं भखारा और कुरूद थाना क्षेत्र में हुईं, जिनमें एक युवती, एक नवविवाहित युवक और एक सरकारी स्कूल शिक्षक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी में 23 वर्षीय युवती कलिका निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही लड़के वाले उसे देखने आए थे और शादी के लिए सहमति जताई थी। रविवार सुबह युवती के परिजन लड़के का घर देखने जाने वाले थे, लेकिन इसी बीच कलिका ने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेजा गया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... 18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप
भखारा थाना क्षेत्र के ही ग्राम खरतूली निवासी झमेश्वर साहू (30) ने पत्नी के साथ हुए संबंध विच्छेद के बाद आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। शनिवार को उनकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। जब झमेश्वर को जानकारी मिली कि वह पचपेड़ी गांव में है, तो वह वहां पहुंचा, लेकिन मानसिक तनाव में आकर तालाब किनारे एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
ये खबर भी पढ़ें... हाइवा ने छीन ली तीन पीढ़ियों की खुशियां: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत
तीसरी घटना कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ड्रीम सिटी निवासी सरकारी शिक्षक टीकमचंद साहू से जुड़ी है। वह 30 मई को अपनी पत्नी से यह कहकर निकले थे कि वह अस्पताल जा रहे हैं, लेकिन 31 मई की सुबह उनकी लाश कन्हारपूरी रोड के पास नहर पार पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
टीकमचंद सरकारी स्कूल में शिक्षक थे और लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे। उन्होंने आत्महत्या से एक दिन पहले अपने पिता से शराब छोड़ने की बात भी कही थी।
ये खबर भी पढ़ें... पकड़े गए 3 हार्डकोर नक्सली... शिक्षादूत की हत्या में थे शामिल
तीनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।
इन घटनाओं ने जिले में मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद, और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर दिया है।
नोट: आत्महत्या एक संवेदनशील विषय है। यदि आप या आपके जानने वाले किसी मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहे हैं, तो कृपया नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार या हेल्पलाइन से संपर्क करें। आपकी जिंदगी अनमोल है।
ये खबर भी पढ़ें... अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान... 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
शादी की तैयारी के बीच युवती ने दी जान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेजा गया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... 18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप
पत्नी के छोड़ जाने पर खुदकुशी
ये खबर भी पढ़ें... हाइवा ने छीन ली तीन पीढ़ियों की खुशियां: सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत
शिक्षक ने लगाया फंदा
टीकमचंद सरकारी स्कूल में शिक्षक थे और लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे। उन्होंने आत्महत्या से एक दिन पहले अपने पिता से शराब छोड़ने की बात भी कही थी।
ये खबर भी पढ़ें... पकड़े गए 3 हार्डकोर नक्सली... शिक्षादूत की हत्या में थे शामिल
जांच में जुटी पुलिस
इन घटनाओं ने जिले में मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संवाद, और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर दिया है।
नोट: आत्महत्या एक संवेदनशील विषय है। यदि आप या आपके जानने वाले किसी मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहे हैं, तो कृपया नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार या हेल्पलाइन से संपर्क करें। आपकी जिंदगी अनमोल है।
ये खबर भी पढ़ें... अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान... 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
FAQ
- 1. धमतरी जिले में आत्महत्या के ये मामले किन-किन कारणों से जुड़े हुए हैं?
उत्तर: तीनों आत्महत्याएं अलग-अलग कारणों से जुड़ी हैं— पहली घटना में युवती ने शादी से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में युवक की पत्नी किसी और के साथ चली गई, जिससे आहत होकर उसने जान दे दी। तीसरे मामले में एक सरकारी शिक्षक, जो नशे का आदी था, उसने भी आत्महत्या कर ली। - 2. क्या इन मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की है?
उत्तर: हाँ, सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग (मौत की जांच) कायम कर ली है और कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। - 3. क्या सरकार या प्रशासन की ओर से कोई मानसिक स्वास्थ्य सहायता या परामर्श सुविधा उपलब्ध है?
उत्तर: राज्य सरकार द्वारा मानसिक तनाव, अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति रोकने के लिए हेल्पलाइन और काउंसलिंग सेंटर मौजूद हैं। हालांकि, स्थानीय स्तर पर इनका प्रचार-प्रसार और पहुंच सीमित है, जिससे समय पर मदद नहीं मिल पाती। ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari