छत्तीसगढ़ में फैला चिटफंड कंपनियों का जाल, लोगों को चूना लगा रहीं 4 दर्जन फ्रॉड कंपनियां
Arun Tiwari | Sept 12, 2025, 13:11 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों का जाल फैल चुका है, जो लोगों को लालच देकर उनकी कमाई हड़प रही हैं। पुलिस को 48 कंपनियों के खिलाफ शिकायत मिली है और अब तक 150 संचालक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन कंपनियों की संपत्ति की कुर्की भी शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों का जाल फैला हुआ है। बड़े पैमाने पर यह फ्रॉड कंपनियां लोगों को चूना लगा रही हैं। लोगों को लालच देकर ये चिटफंड कंपनियां उनकी कमाई हड़प रही हैं। छत्तीसगढ़ में ऐसी 4 दर्जन चिटफंड कंपनियां हैं जो पूरे प्रदेश में फैली हुई हैं।
पुलिस को 48 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकायत मिली है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन कंपनियों ने लोगों से कितने की ठगी की है। अब तक इन कंपनियों के 150 संचालक पकड़ में आए हैं। अब इन कंपनियों की संपत्ति की कुर्की भी शुरु हो गई है। आइए हम आपको बताते हैं इन कंपनियों के नाम ताकि आप इनसे सतर्क रहें।
चिटफंड कंपनियां एक ऐसा खतरा हैं जो थोड़ा सा लालच देकर लोगों की बड़ी कमाई हड़प लेती हैं। छत्तीसगढ़ में यह धंधा जोरों पर है। यहां पर चार दर्जन यानी 48 चिटफंड कंपनियां लोगों को चूना लगा रही हैं। इन कंपनियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस को शिकायत मिली है।
अब पुलिस ये पड़ताल कर रही है कि इन चिटफंड कंपनियों ने लोगों से कितने की चीटिंग की है। पुलिस अब तक इनके 147 संचालकों और 118 अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस ने इन कंपनियों की संपत्ति की कुर्की कर उसकी नीलामी भी शुरु कर दी है।
पुलिस कार्रवाई में अबतकदो कंपनियों की संपत्ति की नीलामी से 2 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिली है। बाकी कंपनियों की संपत्ति की कुर्की प्रक्रियाधीन है। यह पैसा ठगे हुए लोगों वापस लौटाया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
चिटफंड के नाम पर लाखों की ठगी: 9 साल बाद मास्टरमाइंड भोपाल से गिरफ्तार
महाराष्ट्र से पकड़ा गया रायपुर चिटफंड घोटाले का फरार डायरेक्टर
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट: फर्जी दस्तावेज से मुआवजा हड़पने का आरोप, EOW में शिकायत
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से इतनी महिलाओं के नाम कटे, जानें क्या है पूरा मामला
कैसे बचें चिटफंड
चिटफंड कंपनियों से बचने के लिए सबसे पहली बात है कि आप किसी भी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें।
पुलिस को 48 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकायत मिली है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन कंपनियों ने लोगों से कितने की ठगी की है। अब तक इन कंपनियों के 150 संचालक पकड़ में आए हैं। अब इन कंपनियों की संपत्ति की कुर्की भी शुरु हो गई है। आइए हम आपको बताते हैं इन कंपनियों के नाम ताकि आप इनसे सतर्क रहें।
चिटफंड की चीटिंग :
अब पुलिस ये पड़ताल कर रही है कि इन चिटफंड कंपनियों ने लोगों से कितने की चीटिंग की है। पुलिस अब तक इनके 147 संचालकों और 118 अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस ने इन कंपनियों की संपत्ति की कुर्की कर उसकी नीलामी भी शुरु कर दी है।
पुलिस कार्रवाई में अबतकदो कंपनियों की संपत्ति की नीलामी से 2 करोड़ 15 लाख रुपए से ज्यादा की रकम मिली है। बाकी कंपनियों की संपत्ति की कुर्की प्रक्रियाधीन है। यह पैसा ठगे हुए लोगों वापस लौटाया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
चिटफंड के नाम पर लाखों की ठगी: 9 साल बाद मास्टरमाइंड भोपाल से गिरफ्तार
महाराष्ट्र से पकड़ा गया रायपुर चिटफंड घोटाले का फरार डायरेक्टर
ये हैं छत्तीसगढ़ की चिटफंड कंपनियां :
- अभिप्सा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड
- एलि ग्लोबल माइक्रो फायनेंस एसोसिएशन
- अर्थतत्व को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड
- अहद इंटरप्राइजेज
- असफाक उल्ला ग्रुप
- अफशा प्रापर्टी प्रायवेट लिमिटेड - आगाज इंफामल्टी सर्विसेस
- अनमोल इंडिया कंपनी
- बीएसआर हल्थ वेंचर
- बीएन गोल्ड
- भूमि देक्कान एंड एग्री टेक लिमि.
- फ्लोरा कंपनी
- फाइन इंडिया कंपनी
- जीएन गोल्ड
- जीएलपी डेवलपर्स लिमि
- गरिमा रियल स्टेट अलाई कंपनी
- गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी
- ग्रीन लेज प्रोजेक्ट एंड डेवलपर्स लिमिटेड
- हिमालय रीयलिंग एण्ड फर्म स्टेट इंडिया लिमि.
- जेएसबी कंपनी
- लाइनस एग्रो कंपनी
- मेगा माल्ड इंडिया लिमि आईकोर सर्विस लिमि
- एनआईसीसीएल
- पीएसआईएल
- पीआईएसआईएल मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड
- पेट्रान मिनरल्स लिमि
- रोशनी फाउंडेशन
- आरबी कंपनी – स्पर्श एंटरप्राइज प्रायवेट लिमिटेड
- आरोही–ऋण इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमि.
- आरआरके पब्लिक बाजार प्रा.लि.
- शुभ निवेश
- शिव विथ जर्नी ग्रुप
- श्रीराम रियल स्टेट एंड बिजनेस साल्यूशन लिमि.
- सहारा इंडिया
- स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंसियल लिमि
- स्पर्श एडवाइजर्स एण्ड आर.एच. ग्रुप
- साई प्रकाश प्रॉपर्टी लिमि.
- साई प्रसाद कंपनी
- साई प्रसाद फूड लिमि.
- साई दीप फूड्यर कंपनी
- सतगुरु साई सिविल कन्स्ट्रक्शन लिमि.
- सैटिन क्रेडिट फेयर नेटवर्क लिमि.
- सनसाइन इन्फाबिल्ड कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- टेन बिलियन कंपनी
- विश्वमित्र इंटरनेशनल लिमि.
- विनायक हॉउस कंपनी
- वेलफेयर बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
- याल्को बचत व साख सहकारी समिति मर्यादित
- जिरोदा शुगर मार्केट
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट: फर्जी दस्तावेज से मुआवजा हड़पने का आरोप, EOW में शिकायत
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से इतनी महिलाओं के नाम कटे, जानें क्या है पूरा मामला
कैसे बचें चिटफंड धोखाधड़ी से?
- कानूनी प्रमाण पत्र की जांच करें: यह सुनिश्चित करें कि कंपनी के पास नियामक प्राधिकरण से प्रमाण पत्र है।
- भारी लाभ के वादों से सतर्क रहें: अगर कोई कंपनी बहुत अधिक ब्याज दर या मुनाफे का वादा करती है, तो वह शक के घेरे में है।
- ग्राहक अनुभव और समीक्षाएं: निवेश से पहले कंपनी के पिछले ग्राहकों के अनुभवों का मूल्यांकन करें।
- फर्जी दस्तावेजों से बचें: फर्जी दस्तावेजों और वादों से बचने के लिए किसी भी दस्तावेज को अच्छे से जांच लें।
FAQ
- चिटफंड कंपनियों का क्या मतलब है?
चिटफंड कंपनियां एक प्रकार की निवेश योजनाएं होती हैं, जहां लोग पैसे जमा करते हैं और इन कंपनियों का दावा होता है कि वे अपने निवेशकों को बहुत अधिक लाभ प्रदान करेंगी। हालांकि, यह कंपनियां अक्सर धोखाधड़ी करती हैं और निवेशकों का पैसा हड़प लेती हैं। - पुलिस ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने 48 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त की हैं। अब तक पुलिस ने 147 संचालकों और 118 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इन कंपनियों की संपत्ति की कुर्की भी शुरू हो गई है, और कुछ संपत्तियों की नीलामी से पैसे भी वापस किए जा रहे हैं। - चिटफंड धोखाधड़ी से बचने के उपाय क्या हैं?
चिटफंड धोखाधड़ी से बचने के लिए सबसे पहले तो किसी भी कंपनी में निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जांचें। यदि कंपनी उच्च ब्याज दर का वादा करती है या कोई फर्जी दस्तावेज दिखाती है, तो उससे बचें। इसके अलावा, कानूनी प्रमाण पत्र और ग्राहक समीक्षाओं की भी जांच करनी चाहिए।
राजस्थान में DAP संकट पर रामपाल जाट का आरोप, 58 हजार टन खाद की कमी का दावा, किसानों को 500 रुपए में मिल रहा यूरिया
By Raghvendra Singh Rathore
MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
By Anshika Singh Chauhan
हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा
By Mukesh Sharma
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
By VINAY VERMA
OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य
By Neel Tiwari
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
By Arohi Raj
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
By Sanjay Gupta