CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Nov 18, 2025, 21:15 IST
Share
Chhattisgarh Top News cg Big news the sootr
Chhattisgarh Top News cg Big news the sootr

नमस्कार, बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव; अब 200 यूनिट हुई सीमा। बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, खूंखार नक्सली हिड़मा ढेर। डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार समेत पांच अधिकारियों की संपत्ति होगी कुर्क। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

top news of chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव: 100 यूनिट की सीमा बढ़कर 200 यूनिट हुई, 45 लाख परिवारों को मिलेगी राहत!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाफ बिजली बिल योजना के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। पहले की 100 यूनिट की सीमा को बढ़ाकर अब 200 यूनिट तक कर दिया गया है। इस घोषणा से राज्य के 45 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, खूंखार नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी सहित 7 मारे गए

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी समेत कुल सात नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी जीत मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार समेत पांच अधिकारियों की संपत्ति होगी कुर्क, भारतमाला घोटाला में भगोड़ा घोषित

RAIPUR. रायपुर से विशाखापट्नम तक भारतमाला प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला हुआ है। घोटाले में डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार समेत पांच अधिकारी शामिल हैं। ईओडब्ल्यू ने इन अधिकारियों की संपत्ति कुर्क करने की याचिका कोर्ट में लगाई है। जांच एजेंसी ने इन सभी अधिकारियों को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर, नए भवन में पहली बार बैठेगा सदन

RAIPUR.छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक प्रस्तावित है। कुल चार दिनों के इस सत्र में बैठकें तीन दिन 15, 16 और 17 दिसंबर को होगी। 14 दिसंबर रविवार होने के साथ ही विधानसभा स्थापना दिवस भी है। इस दिन नियमित बैठक के बजाय नए विधानसभा भवन में विकसित भारत 2047 विषय पर विशेष परिचर्चा की जाएगी। सत्र की अधिसूचना छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CG व्यापम अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को, 2.29 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, सख्त ड्रेस कोड लागू

CG Amin Recruitment Exam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। यह परीक्षा आगामी 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में राज्य के लाखों युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र
  • छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • भारतमाला प्रोजेक्ट
  • नक्सली हिड़मा
  • top news of chhattisgarh
  • CG व्यापम अमीन भर्ती
  • अमीन भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग