Tribal people को पसंद नहीं आ रहे नेताओं के चेहरे, दो चुनाव में आधी सीटों पर तीसरे नंबर पर रहा NOTA

Jitendra Shrivastava | Apr 05, 2024, 20:56 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कोर एरिया में नोटा का प्रयोग ज्यादा देखा गया है। बस्तर में तो पिछले लोकसभा चुनाव में चालीस हजार से ज्यादा वोट नोटा को मिले। इस बार बीजेपी-कांग्रेस के सामने नोटा की भी चुनौती है। हार जीत का कम अंतर पर नोटा बड़ा प्रभाव डालेगा।

अरुण तिवारी, RAIPUR. सामान्य तौर पर आदिवासियों ( Tribal people ) को पिछड़ा माना जाता है, लेकिन राजनीतिक रूप से यह वर्ग बहुत आगे है। इनकी राजनीतिक समझ भी आम लोगों की तरह ही परिपक्व है। हम यह क्यों कह रहे हैं इसके पीछे ठोस वजह है। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है और यहां के आदिवासियों ने यह साबित किया है कि वे किसी से पीछे नहीं हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में इस वर्ग के लोगों ने नेताओं को टाटा कर नोटा ( NOTA ) को पसंद किया है। यहां की 11 लोकसभा सीटों में से आधी सीटों पर नोटा तीसरे नंबर पर रहा है। यानी बीजेपी और कांग्रेस को छोड़ दें तो बाकी उम्मीदवारों के उपर नोटा ने अपनी जगह बनाई है।

2014 में इन सीटों पर तीसरे नंबर पर रहा नोटा...

बस्तर : 38772 वोट
कांकेर : 31917 वोट
राजनांदगांव : 32384 वोट
सरगुजा : 31104 वोट
रायगढ़ : 28480 वोट

ये खबरें भी पढ़ें...

Naxalites से पार पाने सरकार का नियद नेल्लानार, इससे होगा चुनाव में BJP का बेड़ा पार

रिश्वत का वीडियो वायरल तो मंत्री को आया बुखार और होटल बना सेटिंग का अड्डा

50 से ज्यादा कारोबारियों की लिस्ट तैयार , एक-एक कर आ रहा EOW का बुलावा

2019 में इन सीटों पर तीसरे नंबर पर रहा नोटा...

बस्तर : 41667 वोट
कांकेर : 26713 वोट
महासमुंद : 21241 वोट
राजनांदगांव : 19436 वोट
सरगुजा : 29265 वोट

नोटा का नक्सली कनेक्शन

नोटा का नक्सली कनेक्शन भी माना जाता है। जानकार कहते हैं कि नक्सली इलाकों में नोटा में ज्यादा वोट पड़ने का कारण नक्सली प्रभाव भी कुछ हद तक माना जा सकता है। जानकार कहते हैं कि 2013 में पहली बार नोटा का विकल्प आया था। यानी यदि आपको कोई पसंद नहीं है तो नोटा को वोट देकर अपनी राय बता सकते हैं। उस वक्त नक्सलियों ने फरमान जारी किया था कि किसी को वोट न करें। यही कारण था कि उस समय नोटा को तीन फीसदी वोट मिले। नक्सलियों के कोर एरिया में नोटा का प्रयोग ज्यादा देखा गया है। बस्तर में तो पिछले लोकसभा चुनाव में चालीस हजार से ज्यादा वोट नोटा को मिले। इस बार बीजेपी कांग्रेस के सामने नोटा की भी चुनौती है। यदि हार जीत का अंतर कम रहा तो नोटा बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

Tags:
  • NOTA
  • Tribal people
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच