पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इस बयान से मचा सियासी घमासान, बीजेपी बोली-एक दिन का CM बना देंगे
Harrison Masih | Oct 11, 2025, 17:36 IST
ts-singhdeo-cm-statement-ajay-chandrakar-reaction the sootr
छत्तीसगढ़ की सियासत में फिर हलचल मच गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने खुलकर कहा कि “मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है।” उनके इस बयान ने कांग्रेस के भीतर एक बार फिर नेतृत्व को लेकर बहस छेड़ दी है।
Raipur. छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2028 का विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी, लेकिन वे यह कभी नहीं कहेंगे कि उन्हें सीएम नहीं बनना है। वहीं बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि “अगर सिंहदेव चाहें तो हम उन्हें एक दिन का सीएम बना देंगे।”
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस में चोरी, हाथी की 15 किलो वजनी मूर्ति ले उड़े चोर
बिलासपुर में कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के दौरान सिंहदेव ने कहा कि, “पहले भी मेरा नाम मुख्यमंत्री के लिए चला था। मीडिया ने ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्मूले को लेकर लगातार मेरा नाम बनाए रखा। लेकिन पार्टी का फैसला अंतिम होता है। मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे सीएम नहीं बनना है- ऐसा कौन कहेगा?”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगला चुनाव किसी एक चेहरे के नाम पर नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। देशभर में 90% चुनाव सामूहिक नेतृत्व से लड़े जाते हैं, यह कांग्रेस की परंपरा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... टीएस सिंहदेव की राह नहीं आसान, हाईकमान तक पहुंचे डहरिया और भगत
सिंहदेव के इस बयान पर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- “हम टीएस सिंहदेव को एक दिन का मुख्यमंत्री बना देंगे। अगर वो सीएम की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं तो हम यह इच्छा पूरी कर देंगे। क्योंकि कांग्रेस में तो उनका कुछ होना नहीं है।”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा- “किसी को हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए, इस दुनिया में ही पूरा कर लेना चाहिए। उन्हें गांधी परिवार ने धोखा दिया है, 50-50 का फॉर्मूला सिर्फ छलावा था।”
ये खबर भी पढ़ें... सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 4 राज्यों के मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी के बने प्रभारी
राजनीति में धर्म-जाति पर टीएस
सीजेआई पर जूता फेंकने की घटना पर सिंहदेव (ts singhdeo) ने कहा- “देश की राजनीति में आज धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटा जा रहा है। जो सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का अनादर करेगा, वो पूरी संवैधानिक व्यवस्था का अपमान करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि वोट की राजनीति के लिए बहुसंख्यक हिंदुओं को बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है, “लेकिन मैं भी हिंदू हूं, और मैं कांग्रेस में पैदा हुआ हूं, कांग्रेस में ही रहूंगा।”
ये खबर भी पढ़ें... टीएस सिंहदेव को निपटाने भूपेश बघेल ने 8 लाख लोगों को नहीं दिया घर
टीएस सिंहदेव का यह बयान कांग्रेस के अंदर फिर से सीएम पद की खींचतान को उजागर करता है। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भी सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच “ढाई साल फॉर्मूला” को लेकर विवाद सुर्खियों में रहा था। अब एक बार फिर सिंहदेव के इस बयान से कांग्रेस की राजनीति में हलचल मच गई है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में टीएस सिंहदेव का बयान आने वाले चुनावों से पहले बड़ा संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस जहां एकजुटता का संदेश देना चाहती है, वहीं सिंहदेव के बयानों से अंदरूनी मतभेद फिर उभरते दिख रहे हैं। दूसरी ओर, बीजेपी ने इसे भुनाने में देर नहीं की और सिंहदेव को “एक दिन का सीएम” बनाने की पेशकश कर तंज कसा है।
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस में चोरी, हाथी की 15 किलो वजनी मूर्ति ले उड़े चोर
टीएस सिंहदेव बोले- ‘सीएम बनने से इंकार क्यों करूं’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगला चुनाव किसी एक चेहरे के नाम पर नहीं बल्कि सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। देशभर में 90% चुनाव सामूहिक नेतृत्व से लड़े जाते हैं, यह कांग्रेस की परंपरा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... टीएस सिंहदेव की राह नहीं आसान, हाईकमान तक पहुंचे डहरिया और भगत
अजय चंद्राकर का पलटवार
उन्होंने तंज कसते हुए कहा- “किसी को हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए, इस दुनिया में ही पूरा कर लेना चाहिए। उन्हें गांधी परिवार ने धोखा दिया है, 50-50 का फॉर्मूला सिर्फ छलावा था।”
ये खबर भी पढ़ें... सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 4 राज्यों के मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी के बने प्रभारी
राजनीति में धर्म-जाति पर टीएस सिंहदेव का बयान
उन्होंने आगे कहा कि वोट की राजनीति के लिए बहुसंख्यक हिंदुओं को बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है, “लेकिन मैं भी हिंदू हूं, और मैं कांग्रेस में पैदा हुआ हूं, कांग्रेस में ही रहूंगा।”
3 पॉइंट्स में समझें मामला :
|
राजनीतिक हलचल तेज, कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान उजागर
छत्तीसगढ़ की राजनीति में टीएस सिंहदेव का बयान आने वाले चुनावों से पहले बड़ा संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस जहां एकजुटता का संदेश देना चाहती है, वहीं सिंहदेव के बयानों से अंदरूनी मतभेद फिर उभरते दिख रहे हैं। दूसरी ओर, बीजेपी ने इसे भुनाने में देर नहीं की और सिंहदेव को “एक दिन का सीएम” बनाने की पेशकश कर तंज कसा है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari