सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत... बिलख उठी मां

Kanak Durga Jha | May 31, 2025, 14:03 IST
Share
Two brothers died due to snake bite mother broke down inconsolably koria
Two brothers died due to snake bite mother broke down inconsolably koria

koria News : कोरिया जिले के पटना से लगे ग्राम छिंदिया में सर्पदंश से दो भाइयों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों भाई पलंग में सो रहे थे।

कोरिया जिले के पटना से लगे ग्राम छिंदिया में सर्पदंश से दो भाइयों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों भाई पलंग में सो रहे थे। एक भाई ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर तथा दूसरे भाई ने मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में दम तोड़ दिया। घटना से बेसुध मां को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हो गया तगड़ा सिस्टम... अगले 48 घंटे तक होगी भारी बारिश

जानकारी के अनुसार छिंदिया निवासी प्रताप राजवाड़े के पुत्र सूर्या राजवाड़े (12 वर्ष) और मानव राजवाड़े (9 वर्ष) गुरुवार रात पलंग में सो गए। उनकी मां भाग्यश्री भी पास ही सो रही थी। रात करीब 2 बजे दोनों भाई अचानक उठ गए। दोनों के पेट में दर्द हो रहा था। सांस लेने में तकलीफ होने से दोनों बेचैन थे। खानपान में गड़बड़ी की संभावना पर मां उनकी देखरेख में लगी रही। बच्चों के पिता घर पर नहीं थे। बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो मां ने पड़ोसी को जगाया। उन्हें निजी वाहन से बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले गए।

ये खबर भी पढ़िए...रेप में मदद करने वाला भी रेपिस्ट... गैंगरेप केस में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

बेसुध हुई मां

बैकुंठपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान छोटे भाई मानव राजवाड़े की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर सूर्या राजवाड़े को अंबिकापुर रिफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में जांच के बाद चिकित्सकों ने सूर्या राजवाड़े को भी मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी लगते ही मां भी बेसुध हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...नमन, संवाद और संकल्प... क्या है ये सीक्रेट ऑपरेशन, जिससे ऑपरेशन को मिल रही सफलता

पोस्टमार्टम के दौरान मिले सर्पदंश के निशान

बता दें कि अंबिकापुर में सूर्या राजवाड़े और बैकुंठपुर में मानव के शव का चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम किया। एक बच्चे के पैर एवं दूसरे के जांघ में सांप काटने के निशान मिले हैं। चिकित्सकों ने दोनों की मौत सर्पदंश से होने की बात कही है। हालांकि घर में किसी ने सांप नहीं देखा था। दोनों बच्चे पलंग पर सोए थे। सामान्य तौर पर पलंग अथवा खाट में सोने वाले सर्पदंश का शिकार कम होते हैं, लेकिन इस घटना में पलंग पर सोते हुए बच्चों को सांप ने काटा था। सर्पदंश की घटनाओं से बचने के लिए पलंग अथवा खाट पर सोते समय मच्छरदानी का भी उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...कभी नक्सलियों से खौफ खाते थे इस गांव के लोग... अब सड़क-बिजली की सुविधा

CG News | cg news update | cg news today | cg news hindi | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती