टाइगर रिजर्व में महा-अतिक्रमण; सैटेलाइट ने खोला लाखों पेड़ कटने का राज, अब जेल जाएंगे 166 आरोपी!

Umeshwari Baghel | Apr 23, 2026, 21:12 IST
Share
udanti-sitanadi-tiger-reserve-encroachment-1-lakh-trees-cut-satellite-exposed
udanti-sitanadi-tiger-reserve-encroachment-1-lakh-trees-cut-satellite-exposed

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जिसमें 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

NEWS IN SHORT

  • उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का खुलासा
  • 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज
  • जैतपुरी गांव में 15 वर्षों में बढ़ा अतिक्रमण
  • 1 लाख पेड़ों की कटाई, सैटेलाइट इमेजरी से हुआ खुलासा
  • कानूनी कार्रवाई और पौधरोपण की योजना लागू

NEWS IN DETAIL

Dhamtari। छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की खबर सामने आई है। वन विभाग ने 265 एकड़ सघन वन भूमि पर कब्जे का खुलासा करते हुए

166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किए हैं। इसके साथ ही आरोपियों को बेदखली के नोटिस भी जारी किए गए हैं।

अतिक्रमण के मामले का पता कैसे चला

जांच में यह सामने आया कि ग्राम जैतपुरी के लोगों ने पिछले 15 वर्षों में सुनियोजित तरीके से जंगल की कटाई कर अतिक्रमण किया। वर्ष 2011 में इस क्षेत्र में 45 हेक्टेयर में अतिक्रमण था, जो अब बढ़कर 116 हेक्टेयर तक पहुंच चुका है।

1 लाख पेड़ों की कटाई

छत्तीसगढ़ वन विभाग के मुताबिक, इस अतिक्रमण का खुलासा इसरो की सैटेलाइट इमेजरी और हाई-रिजोल्यूशन ड्रोन सर्वे से हुआ। यह सर्वेक्षण दिखाता है

कि पहले जहां प्रति हेक्टेयर लगभग 1000 पेड़ थे, अब यह संख्या घटकर 25 से 50 रह गई है। अनुमान के मुताबिक, लगभग 1 लाख पेड़ों की कटाई की गई है।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सात साल की सजा और लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।

अतिक्रमण हटाकर किया जाएगा पौधरोपण

इस संवेदनशील इलाके में अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण और भूजल संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। यह क्षेत्र महानदी के उद्गम स्थल से जुड़ा हुआ है। पिछले तीन वर्षों में टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 850 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा लिया है।

यह खबरें भी पढ़े...

टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, रणथंभौर में 80 गाड़ियों की एंट्री बैन, सरिस्का में श्रद्धालुओं पर जुर्माना

अचानकमार टाइगर रिजर्व दौरे पर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, आदिवासी बच्चों और ग्रामीणों से की मुलाकात

सरिस्का टाइगर रिजर्व के खौफनाक रास्तों पर 157 किमी पैदल गश्त, बाघों के बीच काटी रातें

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघिन सुनैना की मौत, गहरे घावों से टेरिटोरियल फाइट की आशंका, फॉरेंसिक जांच शुरू

Tags:
  • ड्रोन
  • उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग
  • अतिक्रमण
  • टाइगर रिजर्व
  • इसरो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा