खरीदी की आड़ में अफसरों ने खेला खुला खेल

Krishna Kumar Sikander | Apr 28, 2025, 15:11 IST
Share
Under the guise of purchase the officers played an open game the sootr
Under the guise of purchase the officers played an open game the sootr

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरण और रीएजेंट खरीदी में 100 टेस्ट किट मुफ‍्त में देने का नियम बना रखा है। इस नियम को हटाकर खरीदी में 44 करोड़ का घोटाला किया गया।

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपकरण और रीएजेंट खरीदी की आड़ में खुला खेल खेला। स्वास्थ्य विभाग ने उपकरणों खरीदी में 100 टेस्ट किट मुफ‍्त में देने का नियम बना रखा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने खरीदी के इस नियम को हटाकर खरीदी में 44 करोड़ का घोटाला कर डाला। इतना ही नहीं स्वास्थ्य संस्थानों में मशीन इंस्टालेशन की झूठी जानकारी पोर्टल में दर्ज कर दी गई। इसके कारण उपकरण आपूर्ति करने वाली कंपनी को भुगतान भी हो गया।

ये खबर भी पढ़ें... व्यापम ने इंजीनियर्स से पूछा -तीरथगढ़ जलप्रपात के निकट कौन सी गुफा है?

टेस्ट किट फ्री में देने का नियम हटाकर गोलमाल

स्वास्थ्य अधिकारियों की मिलीभगत से उपकरणों के साथ 100 टेस्ट किट फ्री में देने का नियम हटाकर मोक्षित कार्पोरेशन से 121 करोड़ की स्टार्टर टेस्ट किट की खरीदी करवाई गई। स्वास्थ्य अधिकारी यह खेल मोक्षित कॉर्पोरेशन के एमडी के इशारे पर करते रहे। मोक्षित कॉर्पोरेशन का एमडी लगातार स्वास्थ्य अधिकारी के संपर्क में रहा। इसका खुलासा फोन की जांच में हुआ। ईओडब्ल्यू ने दवा निगम और स्वास्थ्य संचालनालय की साठगांठ हुए इस घोटाले का चालान पत्र न्यायालय में पेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें... महेंद्र गोयनका केस में कंपनी डायरेक्टर्स को हाईकोर्ट से नहीं मिली तात्कालिक राहत

ईओडब्ल्यू के चालान में साजिशन काम करने का जिक्र

ईओडब्ल्यू के चालान में आरोपियों के मोक्षित कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए साजिशन काम करने का जिक्र किया गया है। न्यायालय में पेश चालान के मुताबिक मोक्षित की कंपनी ने एक रैकेट बनाकर घोटाला किया। चालान में यह भी बताया गया है कि दवा कॉर्पोरेशन में बसंत कुमार कौशिक की सीजीएमएससी में पदस्थापना शशांक चोपड़ा के प्रभाव से हुई थी। मोक्षित नेटवर्क के कौशिक रणनीतिक सदस्य थे। सीडीआर में उनमें संपर्क की पुष्टि हुई है। कौशिक ने क्षिरोद्र रौतिया के साथ मिलकर फ्री के टेस्ट को खरीदने का काम किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... जवानों ने 6 दिनों में नष्ट किए नक्सलियों के 100 से अधिक बम

ईएमआईएस पोर्टल पर लोड किए झूठे प्रमाणपत्र

स्वास्थ्य इंस्टालेशन की प्रामाणिक जानकारी दर्ज करने के लिए किसी भी कंपनी को भुगतान के लिए ईएमआईएस पोर्टल का उपयोग किया जाता था। इसमें मोक्षित कॉर्पोरेशन के उपकरणों की झूठे प्रमाणपत्र डाल दिए गए। साथ ही पोर्टल पर दवा कॉर्पोरेशन की हार्डकॉपी डाली गई। इस तरह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोक्षित को 44.01 करोड़ का भुगतान कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... पाकिस्तान के साथ कांग्रेस नेता... बोले - भारत की हार निश्चित

हमर लैब के उपकरणों में भी संदिग्ध दस्तावेज

हमर लैब के उपकरणों में भी मोक्षित कॉर्पोरेशन की साथी कंपनी के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। तत्कालीन एमडी सीजीएमएससी ने अपात्र करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद इसका पालन करने की जगह अधिकारी कमलकांत पाटनवार बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गए। इसके बाद एमडी अभिजीत सिंह को हटाने के निर्देश को दरकिनार कर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

Medical | Drug Purchase Scam | Officers | Medical Officer | Raipur | CG News | दवा खरीदी घोटाला | रायपुर | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • ईओडब्ल्यू
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Officers
  • अधिकारी
  • Medical Officer
  • Medical
  • Drug Purchase Scam
  • दवा खरीदी घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा