गांजा तस्करी में लड़कियों का इस्तेमाल, नशे के सौदागरों ने बनाया नया ट्रेंड, ओडिशा से हो रही सप्लाई

VINAY VERMA | Mar 22, 2026, 14:45 IST
Share
vande bharat drug smuggling girls
vande bharat drug smuggling girls

रायपुर रेलवे स्टेशन पर NCB ने वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरी दो लड़कियों को 24 किलो गांजे के साथ पकड़ा। बिलासपुर की रहने वाली ये युवतियां ट्रॉली बैग में नशा छिपाकर तस्करी कर रही थीं।

छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागर नशा सप्लाई के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। सुरक्षित रहने के लिए लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बदले लड़कियों को मोटा कमीशन दिया जाता है। नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस से दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला

NCB यानि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिली। सूचना में यह था कि दो लड़कियां भारी मात्रा में गांजा लेकर रायपुर पहुंचने वाली है। बिलासपुर की रहने वाली दोनों लड़कियां वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं।

सूचना पर टीम ने रात करीब साढ़े 10 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया। दोनों युवतियां जैसे ही वीआईपी गेट से बाहर निकलने लगी, उतने में टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। एनसीबी की टीम ने जब उनकी तलाशी ली, तो सूटकेस से गांजा के पैकेट बरामद हुए।

युवतियों ने पूछताछ में अपना नाम नीलम राठौर और रीना वर्मा बताया। दोनों बिलासपुर के तिफरा की रहने वाली है। दोनों के कब्जे से 24 किलो गांजा बरामद (रायपुर गांजा तस्करी) किया गया है। हलांकि NCB की टीम जब तक मास्टर माइंड जय दत्ता तक पहुंचती वह फरार हो चुका था। जय दत्ता भी बिलासपुर का ही रहने वाला है।

ट्रॉली बैग में छिपा रखा था गांजा

लड़कियों ने गांजे को ट्रॉली बैग में छिपा रखा था। इससे दूसरों को ये लगे कि लड़कियां अपने बैग में कपड़े या अन्य जरूरी सामान लेकर जा रही हैं। वहीं, जब इनके बैग्स को खोला गया तो उसमें गांजे के अलावा कुछ नहीं था। इन गांजे से भरे बैग्स को देखकर RPF भी दंग रह गई।

गेटअप ऐसा की किसी को शक न हो

देखने में ये लड़कियां कॉलेज जाने वाली लग रही थीं। पहनावा भी ऐसे था कि किसी अच्छे परिवार से हैं। सूटकेश भी आधुनिक था जिससे किसी को स्मैल तक बाहर न आ सके। रास्ते भर दोनों लड़कियां पास बैठे यात्रियों के साथ बात करती रहीं, जिससे किसी को शक ना हो।

बताया जा रहा है कि इसी ट्रेन में जय दत्ता भी सफर कर रहा था। इनसे पूछताछ होता देख वह फरार हो गया। हालांकि आरपीएफ इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।

पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

शुरुआती जांच में सामने आया कि तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए प्रीमियम ट्रेन के सेकंड AC कोच का इस्तेमाल किया। आमतौर पर ऐसी ट्रेन में सख्त जांच कम होने की संभावना मानकर इस तरह का तरीका अपनाया जा रहा है। इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड भी कर रहे तस्करी

बता दें कि हाल ही में गांजा तस्करी करते गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार हो चुके हैं। जो कि ओडिशा से गांजा खरीदकर प्रयागराज बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया से दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा भी जब्त किया गया।

दोनों निकले कपल

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कपल हैं और ट्रेन में सफर करने के दौरान RPF को शक न हो इसलिए खुद को पति-पत्नी बताकर सफर करते थे।

दोनों ने गांजा खरियार रोड से खरीदा था और उसे तस्करी कर प्रयागराज ले जा रहे थे। उसमें भी लड़की हेमलता कोटा बिलासपुर की रहने वाली थीं जबकि युवक उत्तर प्रदेश का था।

ये खबरें भी पढ़ें...

मार्शल संगा को उसका ससुराल प्रेम ले डूबा, साले-ससुर की स्थिति सुधारने उगा रहा था अफीम

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईपीएस संतोष सिंह

सिंहासन छत्तीसी : सीएस के पास पहुंची है किस आईपीएस की शिकायत, एक बंगला है जिस पर दो माननीयों का आया है दिल

GST लिस्ट लीक, रायपुर के दवा कारोबारियों में मचा हड़कंप

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • वंदे भारत
  • NCB
  • नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो
  • गांजा तस्करी
  • रायपुर गांजा तस्करी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग