हारे उम्मीदवारों को दे दिया जीत का प्रमाण पत्र, शपथ ग्रहण का बहिष्कार

Marut raj | Mar 08, 2025, 14:59 IST
Share
victory Certificate given defeated candidates Durg the sootr
victory Certificate given defeated candidates Durg the sootr

victory Certificate given defeated candidates Durg : नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार तो कर ही दिया है, इसके साथ ही उन्होंने फिर से मतगणना की मांग की है।

victory Certificate given defeated candidates Durg : नगपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजोरा ढा में चुनाव हार चुके पंच प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। इसके विरोध में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। ये लोग ग्रामीणों के साथ दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे और फिर से मतगणना की मांग की है। इनका कहना है कि जब तक मतगणना नहीं होगी, तब तक शपथ नहीं लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें.... छत्तीसगढ़ सरकार ने ढिल्लो को हेलीकॉप्टर किराए के 200 करोड़ रुपए दिए

इस तरह समझिए पूरा मामला

पंचों का कहना है कि पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, लेकिन ग्राम अंजोरा ढा में सरपंच व 19 पंचों ने शपथ लेने से मना कर दिया। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में बूथ क्रमांक 5 में तीन पंच निर्वाचित हुए। इनमें वार्ड 9 से कमलेश्वरी देशमुख 3 वोटों से जीती। इसी प्रकार वार्ड 10 से तुलसी बाई देशलहरे 28 वोटों से और वार्ड 7 से नेतराम साहू 1 वोट से पंच चुने गए।

ये खबर भी पढ़ें.... बेटे की गर्लफ्रेंड के लिए पिता ने तानी पिस्टल, चाचा-भतीजा...सब अंदर

मतगणना के बाद पीठासीन अधिकारी ने उन्हें गणना पर्ची भी नहीं दी। तीनों पंचों को पंचायत सचिव श्रद्धा तिवारी ने पंच की हैसियत से शपथ ग्रहण में 3 मार्च को पंचायत भवन भवन में उपस्थित होने सूचना भी दी है। 1 मार्च को हारे हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र बांट दिया गया। इस पर आपत्ति की।

ये खबर भी पढ़ें.... CG की नाबालिग लड़कियों को बिहार के Red Light इलाके में बेचा, 41 मिलीं

FAQ

  1. ग्राम पंचायत अंजोरा ढा में शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार क्यों किया गया ?
    शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार इसलिये किया गया क्योंकि चुनाव हार चुके पंच प्रत्याशियों को गलत तरीके से जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया था। नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने इस प्रक्रिया को सही नहीं माना और इसके विरोध में शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।
  2. किस वजह से मतगणना को लेकर पंचों ने कलेक्ट्रेट में जाकर मांग की ?
    पंचों ने मांग की कि पुनः मतगणना की जाए, क्योंकि बूथ क्रमांक 5 के तीन पंचों को सही तरीके से मतगणना पर्ची नहीं दी गई थी और उनकी जीत को सही ढंग से दर्ज नहीं किया गया था। इनकी मांग है कि जब तक मतगणना नहीं होगी, वे शपथ नहीं लेंगे।
  3. मार्च को क्या हुआ था जो पंचों ने आपत्ति जताई ?
    1 मार्च को हारे हुए प्रत्याशियों को चुनाव जीतने का प्रमाण पत्र दे दिया गया था, जो पंचों के मुताबिक गलत था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और पुनः सही मतगणना की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें.... पुलिस कैंप के आसपास सैकड़ों बम प्लांट... नक्सलियों ने धमाके की दी धमकी

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • Durg News
  • दुर्ग न्यूज
  • पंचायत चुनाव
  • durg news in hindi
  • दुर्ग न्यूज इन हिंदी
  • Panchayat and local body elections
  • Chhattisgarh local body elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा