छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें ऑनलाइन आवेदन
Harrison Masih | May 23, 2026, 18:58 IST
water-department-tracer-civil-recruitment
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) भर्ती 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। उम्मीदवार 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2026 की शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 2 अगस्त 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है, जो सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र रायपुर रहेगा।
आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 16 जून से 18 जून 2026 की शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी इस अवधि में अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
ऑनलाइन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी जिससे भुगतान किया गया था।
व्यापम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है और अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि इसे पुनः जारी नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
CG Job News: महिलाओं के लिए 300 पदों पर निकली भर्ती, प्लेसमेंट कैंप के लिए कर लें तैयारी
CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, एक लाख तक सैलरी, जल्द करें आवेदन
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती: ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी
Goverment Jobs: बिना फीस दिए पाएं सरकारी नौकरी, एडसिल लिमिटेड दे रहा मौका
भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 2 अगस्त 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है, जो सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र रायपुर रहेगा।
आवेदन में सुधार का अवसर
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
परीक्षा शुल्क और वापसी नियम
परीक्षा केंद्र पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- CG Vyapam ने परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं-
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का एक दिन पहले अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य है, जबकि गहरे रंग (काला, नीला, हरा, बैंगनी आदि) के कपड़े वर्जित हैं।
- चप्पल पहनकर आने की अनुमति है, जूते प्रतिबंधित हैं।
- किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि पूरी तरह वर्जित हैं।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना भी निषिद्ध है।
- परीक्षा कक्ष में केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन ही मान्य होगा।
- परीक्षा के पहले और अंतिम 30 मिनट में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना रहेगा।
- प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी/ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों के लिए चेतावनी
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
यह खबरें भी पढ़ें...
CG Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, एक लाख तक सैलरी, जल्द करें आवेदन
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती: ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी
Goverment Jobs: बिना फीस दिए पाएं सरकारी नौकरी, एडसिल लिमिटेड दे रहा मौका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari