न्याय यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे तो राहुल ने दिया ये जवाब, जानें

Marut raj | Updated:
Share
राहुल गांधी
राहुल गांधी

कांग्रेस की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। कहीं-कहीं उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।



रायपुर. कांग्रेस की न्याय यात्रा( Congresss Nyay Yatra) में मोदी-मोदी के नारे लगाए जाने पर सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को मेरा विरोध करने भेजा था। मैं उनसे जाकर मिला तो उनके चेहरों की खुशी देखने लायक थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीतामणि चौके पर पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने ओबीसी, जीएसटी, अग्निवीर योजना का जिक्र कर मोदी पर हमला बोला। राहुल हसदेव आंदोलन से जुड़े उमेश्वर सिंह सिंगार के घर पहुंचे। आंदोलन को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। राहुल ने ये भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 74 फीसदी आबादी वाले ओबीसी, दलित, आदिवासियों को नहीं बुलाया गया। वहां बड़े-बड़े पूंजीपति और फिल्म स्टार गए।
पूर्व मंत्री भगत की कमाई का रिकॉर्ड आया सामने, बढ़ी मुश्किलें

पूंजीपतियों को अवैध लाभ पहुंचाने की कोशिश


पानी की टंकी बनाने में की गड़बड़ी, अब तोड़कर फिर से बनानी होगी

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि जल-जंगल-जमीन का जो मुद्दा है, उस मुद्दे के साथ राहुल खड़े हैं। पूंजीपतियों को अवैध लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है, जिससे जंगल और आदिवासी तबाह हो रहे हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यात्रा को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना है और लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हराना है।
धर्म और जाति को राजनीति के बीच में नहीं लाना चाहिए: शंकराचार्य

पूरे देश पर पड़ रहा यात्रा का असर- पायलट


बजरंग दल ने पादरी को किया पुलिस के हवाले, मतांतरण पर हंगामा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो यात्रा रही उसका असर पूरे भारत पर पड़ा था। इसलिए पूर्व से पश्चिम तक की एक और यात्रा राहुल गांधी कर रहे हैं। हर वर्ग का समर्थन यात्रा को मिल रहा है। हमारी सरकार की जो नीतियां थीं, उसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। वहीं, बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर सड़क किनारे प्रेस कॉन्फ्रेंस में यात्रा के संयोजक जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद कोई ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं है।


Tags:
  • न्याय यात्रा
  • कांग्रेस
  • राहुल
  • Congresss Nyay Yatra
MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात

By Neel Tiwari

MP हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग खारिज, कॉलेजियम के अधिकारों पर कोर्ट ने कही बड़ी बात
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी

By Raghvendra Singh Rathore

दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी
देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी

By Sandeep Kumar

देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

By Sanjay Gupta

SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन